Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: National President

अपने जाल में फंसे अशोक गहलोत !

अवर्गीकृत
- रमेश सर्राफ धमोरा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजनीति का जादूगर माना जाता है। उनके बारे में कहा जाता है कि वह अपनी राजनीतिक कुशलता के बल पर अंतिम समय में बिगड़ी बाजी को पलट सकते हैं। अपने राजनीतिक सूझबूझ व कौशल के बल पर ही अशोक गहलोत ने राजनीति के मैदान में लंबी पारी खेली है। उसी की बदौलत वो शीघ्र ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले हैं। मुख्यमंत्री, केंद्र में मंत्री, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तो बहुत से नेता बनते रहे हैं। मगर कांग्रेस जैसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना अपने आप में बहुत बड़े गौरव की बात है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा अशोक गहलोत का नाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुना जाना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए भी फक्र की बात है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अशोक गहलोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे द...