Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: national mourning

प्रकाश बादल का निधन, दो दिन का राष्ट्रीय शोक, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने जताया दुख

प्रकाश बादल का निधन, दो दिन का राष्ट्रीय शोक, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने जताया दुख

देश
नई दिल्ली (New Delhi)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister of Punjab) और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक (Patron of Shiromani Akali Dal) प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) के निधन की खबर से राजनीति जगत में शोक की लहर है। स्व. बादल को श्रद्धांजलि देने का तांता लगा हुआ है। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों और कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है। इसी बीच केन्द्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी सरकारी सांस्कृतिक आयोजन नहीं होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर प्रकाश बादल के निधन पर शोक जताया। राष...