Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Nari Shakti Vandan Bill

राज्यसभा से नारी शक्ति वंदन विधेयक सर्वसम्मति से पारित, आधी रात तक चली चर्चा

राज्यसभा से नारी शक्ति वंदन विधेयक सर्वसम्मति से पारित, आधी रात तक चली चर्चा

देश
- संसद ने किया नारी शक्ति को वंदन, 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को दी मंजूरी नई दिल्ली (New Delhi)। नारी शक्ति वंदन विधेयक (Nari Shakti Vandan Bill) जिसके माध्यम से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं (Lok Sabha and state assemblies) में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण (33 percent reservation for women) दिया जाएगा, उसे संसद की मंजूरी मिल गई। 128वें संविधान संशोधन विधेयक को गुरुवार को राज्यसभा में मध्य रात्री तक चली चर्चा के बाद पारित किया गया। इसके बाद राज्यसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। संविधान संशोधन के कारण विधेयक को मत विभाजन के बाद अपनाया गया। विधेयक को सभी सदस्यों का समर्थन मिला और विरोध में कोई मत नहीं पड़ा। इस तरह विधेयक को पारित कराने के लिए आवश्यक दो तिहाई बहुमत मिल गया। विधेयक पर चर्चा में उच्च सदन के 72 सदस्यों ने भाग लिया। लोकसभा ने बुधवार को इस विधेयक को पारित कर दिया...