Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: mutual quarrel

राजस्थान में कांग्रेस को मिटाना होगा आपसी झगड़ा

राजस्थान में कांग्रेस को मिटाना होगा आपसी झगड़ा

अवर्गीकृत
- रमेश सर्राफ धमोरा राजस्थान में दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह चुनावी मूड मे लग रही है। प्रदेश में 18 दिन तक चली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस संगठन सक्रिय हो गया है। कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पद संभालते ही लम्बे समय से रिक्त पड़े संगठन के पदों पर नियुक्तियां करवानी प्रारंभ करवा दी है। इससे संगठन में हलचल होने लगी है और सुस्त पड़े कार्यकर्ता भी अब तरोताजा लग रहे हैं। प्रदेश प्रभारी रंधावा ने जहां प्रदेश कांग्रेस के रिक्त पड़े सभी 400 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों में से अधिकांश ब्लॉक अध्यक्षों का मनोनयन करवा दिया है। वहीं पहली बार मंडल इकाई का भी गठन करवाया जा रहा है। यह कांग्रेस में एक नई शुरुआत है। इससे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को संगठन में पदाधिकारी बनाया जा सकेगा, जिससे कार्यकर्ता पार्टी उम्मीदवार के साथ जुट कर च...