Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: musk

मस्क ने भारत में ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी शुरू की

मस्क ने भारत में ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी शुरू की

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली। सोशल मीडिया साइट के नए मालिक एलन मस्क ने भारत में ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक ट्विटर इंक ने भारत में कुछ कर्मचारियों की छंटनी की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने मार्केटिंग, कम्युनिकेशन और कुछ अन्य विभागों में छंटनी की है। दरअसल, भारत में कंपनी के करीब 250 कर्मचारी थे। कंपनी ने कर्मचारियों को एक मेल भेजकर कहा था कि शुक्रवार को छंटनी की जाएगी। इससे एक दिन पहले मीडिया में खबर आई थी कि मस्क ट्विटर इंक के 3 हजार से ज्यादा कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एलन मस्क ने 27 अक्टूबर को ट्विटर की खरीद के लिए 44 अरब डॉलर के सौदे को पूरा किया था। मस्क ने ट्विटर की कमान संभालते ही सबसे पहले कंपनी के भारतीय मूल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल सहित चार बड़े अधिकारियों की छ...