Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: MP hockey team

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: मप्र की हॉकी टीम इतिहास रचने को तैयार, फाइनल में पहुंची दोनों टीम

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: मप्र की हॉकी टीम इतिहास रचने को तैयार, फाइनल में पहुंची दोनों टीम

खेल, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मध्यप्रदेश की मेजबानी में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 (Khelo India Youth Games-2022) अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। मध्यप्रदेश की पुरुष और महिला हॉकी टीम (Men's and women's hockey team of Madhya Pradesh) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले जाने वाले फाइलन मैच में लड़कियों का सामना झारखंड और लड़कों का मुकाबला ओडिशा से होगा। गुरुवार को खेले गए महिलाओं के हॉकी मैच में हरियाणा के विरुद्ध सेमीफाइनल में भूमिक्षा साहू के 2 गोल ने मध्यप्रदेश को 2-0 से जीत दिला कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि लड़कों ने पंजाब को 5-1 से हराया। लड़कों में मोहम्मद जैद खान ने एमपी टीम के लिए पाँचवें मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद 13वें मिनट के बाद अली अहमद ने मेजबान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। एमपी के लिए तीसरा गोल मोहम्मद जैद खान ने 28वें मिनट में किया। मोहम्म...