Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Mother Narmada

राहुल गांधी और प्रियंका ने भगवान ओंकारेश्वर के किए दर्शन, मां नर्मदा को चढ़ाई चुनरी

राहुल गांधी और प्रियंका ने भगवान ओंकारेश्वर के किए दर्शन, मां नर्मदा को चढ़ाई चुनरी

देश, मध्य प्रदेश
खंडवा। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के तीसरे दिन शुक्रवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ओंकारेश्वर पहुंचे। उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी थीं। राहुल और प्रियंका यहां मां नर्मदा की संध्या आरती में शामिल हुए। उन्होंने मां नर्मदा आरती की और मां नर्मदा को चुनरी भी चढ़ाई। इसके बाद उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन किये और करीब पांच मिनट तक दोनों भाई-बहन ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में रहे। ओंकारेश्वर में राहुल गांधी धार्मिक रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने सिर पर मेहरून कलर की पगड़ी पहनी थी। गले में माला नजर आई। साथ ही, ऊं लिखा पीले रंग का शॉल ओढ़ रखा था, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रआ ने सिर पर चुनरी ओढ़ रखी थी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थ...