Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Modimay Gujarat

यूं ही नहीं मोदीमय हुआ गुजरात

यूं ही नहीं मोदीमय हुआ गुजरात

अवर्गीकृत
- सौरभ मालवीय गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड विजय गुजरात की जनता की भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास की जीत है। यह उनके प्रति जनता के असीम स्नेह की विजय है। गुजरात चुनाव में भाजपा की विजय ने यह सिद्ध कर दिया है कि जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुजरात मॉडल पसंद है। इसलिए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय रथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान नरेन्द्र मोदी ने गुजरात की जनता से कहा था कि इस बार उनका रिकॉर्ड टूटना चाहिए। गुजरात की जनता ने उनकी बात का पूर्ण रूप से मान रखते हुए भाजपा को गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश देकर नया इतिहास रचा। भाजपा ने 182 में से 156 सीटों पर विजय प्राप्त की है। पिछले चुनाव में गुजरात में भाजपा ने 99 सीटें प्राप्त की थीं, जबकि कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़...