Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: many forms

दीपावली विशेषः त्योहार एक-रूप अनेक

दीपावली विशेषः त्योहार एक-रूप अनेक

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल भारत उत्सवधर्मिता का देश है। यहां हर धर्म-संप्रदाय के पर्व पूरे जोश व उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। बात दीपावली जैसे ‘ज्योति पर्व’ की हो तो पांच पर्व की इस शृंखला पर तो देशभर में हर जाति, हर धर्म, हर संप्रदाय के लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। राष्ट्र के कोने-कोने में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला रोशनी का यह रंग-बिरंगा पर्व देश के विभिन्न हिस्सों में कुछ भिन्नता अवश्य लिए हुए है। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में दीपावली का त्योहार पूर्णतः वैदिक रीति से मनाया जाता है। रात्रि के समय मुहूर्त के अनुसार गणेश व लक्ष्मी का पूजन किया जाता है तथा व्यापारी वर्ग इन राज्यों में इस दिन लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ अपने बही-खातों की भी पूजा करते हैं। घर के भीतर व बाहर दीपमालाएं प्रज्ज्वलित की जाती हैं और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक आतिशबाजी का मजा लेते देखे जाते हैं। इस दिन...