Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Manpreet Singh

मनप्रीत सिंह ने पेरिस में अपना चौथा ओलंपिक खेलने पर कहा- यह सपना सच होने जैसा

मनप्रीत सिंह ने पेरिस में अपना चौथा ओलंपिक खेलने पर कहा- यह सपना सच होने जैसा

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय हॉकी टीम के सीनियर मिडफील्डर मनप्रीत सिंह पेरिस में अपने चौथे ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्साहित हैं, यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है जो उन्हें दिग्गज धनराज पिल्लै के बराबर खड़ा करती है। अपने चौथे ओलंपिक में खेलने के लिए तैयार मनप्रीत ने गुरुवार को हॉकी इंडिया के हवाले से अपनी खुशी और गर्व व्यक्त करते हुए कहा, "मेरे चौथे ओलंपिक में खेलना एक सपने के सच होने जैसा है और एक ऐसा मील का पत्थर है जो मुझे बहुत गर्व से भर देता है। यह मेरे परिवार, कोच और टीम के साथियों की वर्षों की कड़ी मेहनत, समर्पण और अटूट समर्थन का प्रमाण है। धनराज पिल्लै जैसे दिग्गज के नक्शेकदम पर चलना, जो मेरे सहित अनगिनत खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा रहे हैं, शब्दों से परे सम्मान है।" उन्होंने कहा, "मैं पेरिस में भारत के लिए अपना सबकुछ देने के लिए उत्साहित हूं, न केवल टीम का प्रतिनिध...

उज्जैनः सुरेश रैना, प्रज्ञान ओझा और मनप्रीत सिंह ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

देश, मध्य प्रदेश
उज्जैन/इंदौर। मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन अवश्य करे। इंदौर में वर्ल्ड रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज खेलने आए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, प्रज्ञान ओझा और मनप्रीत सिंह गोनी ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन किया। नंदी हाल में पुजारियों ने उन्हें पाठ सुनाया। दरअसल, इन दिनों वर्ल्ड रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज के मैच इंदौर में खेले जा रहे हैं। इसमें भाग लेने के लिए कई दिग्गज क्रिकेटर इंदौर आए हैं। सुरेश रैना, प्रज्ञान ओझा और मनप्रीत सिंह गोनी रविवार शाम उज्जैन पहुंचे। महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने बताया रविवार को प्रसिद्ध खिलाड़ी सुरेश रैना के साथ, प्रज्ञान ओझा, मनप्रीत सिंह तथा कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भगवान महाकाल के द...