Saturday, April 19"खबर जो असर करे"

Tag: Maheshwar

प्रयागराज महाकुंभ में चर्चा में आई महेश्वर की मोनालिसा ने साइन की फिल्म

प्रयागराज महाकुंभ में चर्चा में आई महेश्वर की मोनालिसा ने साइन की फिल्म

बॉलीवुड, मध्य प्रदेश
भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ में अपने अनोखे लुक और व्यक्तित्व की वजह से सुर्खियां बटोरने वाली महेश्वर की मोनालिसा जल्द ही फिल्म में नजर आएंगी। 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' फिल्म बना चुके राइटर-डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी आने वाली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए साइन कर लिया है। प्रयागराज महाकुंभ में माला-मनके बेचते हुए अपनी खूबसूरत आंखों की वजह मोनालिसा भोंसले की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। बुधवार को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने महेश्वर पहुंचकर अपनी अगली फिल्म के लि मोनालिसा को लीड रोल के लिए साइन किया है। मोनालिसा फिल्म में आर्मी मैन की बेटी का रोल अदा करेंगी। फिल्म में मणिपुर हिंसा के बीच लव स्टोरी और बेटी के स्ट्रगल को दिखाया जाएगा। करीब 20 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू हो जाएगी। अक्टूबर में इसे रिलीज करने का प्लान है। बता दें कि सनोज मिश्रा 'काशी...
लोकमाता अहिल्या देवी की नगरी महेश्वर में होगी अगली मंत्रि-परिषद की बैठक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लोकमाता अहिल्या देवी की नगरी महेश्वर में होगी अगली मंत्रि-परिषद की बैठक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2025 मालवा की महारानी पुण्यश्लोका अहिल्या देवी का 300वां जयंती वर्ष है। हमारी सरकार ने देवी अहिल्या माता की 300वीं जयंती मनाने का निर्णय लिया है। इस उपलक्ष्य में हम पूरे वर्ष अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रि-परिषद की अगली बैठक मालवा की महारानी लोकमाता अहिल्या देवी को समर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंत्रि-परिषद की बैठक 24 जनवरी को लोकमाता की राजधानी रही धार्मिक नगरी महेश्वर में होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को जारी अपने संदेश में उक्त जानकारी देते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्या देवी का जीवन धार्मिकता, त्याग और करुणा का प्रतीक था। वे न केवल एक कुशल शासिका थीं, बल्कि एक आदर्श नारी और माता भी थीं। लोकमाता अहिल्या देवी के शासनकाल, उनकी कर्तव्यपरायणता, धर्म परायणता, सुशासन, दानशीलता, धार्मिकता आदि गुणों से हमें सद्मार्ग...