Tuesday, April 22"खबर जो असर करे"

Tag: Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के लिए 21 सितम्बर होगी ऐतिहासिक तारीख: मुख्यमंत्री शिवराज

मध्यप्रदेश के लिए 21 सितम्बर होगी ऐतिहासिक तारीख: मुख्यमंत्री शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि 21 सितम्बर की तारीख (date of 21st september) हमारे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक तारीख होगी। इस दिन आदि गुरू शंकराचार्य (Adi Guru Shankaracharya) की ज्ञान भूमि ओंकारेश्वर (Gyan Bhoomi Omkareshwar) में उनकी दिव्य-प्रतिमा के अनावरण के साथ-साथ एकात्म धाम (Ekatm Dham) का शिलान्यास (Foundation stone) भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को इंदौर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आदि गुरू शंकराचार्य महाराज ने सांस्कृतिक रूप से देश को जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य की जन्म स्थली केरल थी, लेकन उन्होंने जंगलों, पहाड़ों से यात्रा करते हुए ओंकारेश्वर में ज्ञान प्राप्त किया। यहाँ से ज्ञान प्राप्त कर वे काशी की ओर आगे बढ़े। उनके अद्वैत वेदांत के कारण भारत एक है। आदि शंकराचार्य ने...
मप्र में किसानों और निर्धन परिवारों के सरकारी स्कूल में पढ़े बच्चे भी बन सकेंगे डॉक्टरः शिवराज

मप्र में किसानों और निर्धन परिवारों के सरकारी स्कूल में पढ़े बच्चे भी बन सकेंगे डॉक्टरः शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
बीमारू से विकसित बना है मध्यप्रदेशः हिमन्ता बिश्वा शरमा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में सभी के लिए मकान, किसानों को सम्मान निधि, विद्यार्थियों को अनेक सुविधाएं देकर लाभान्वित किया जा रहा है। जो प्रावधान अन्य प्रदेशों में नहीं है, वे मध्यप्रदेश में किए गए हैं। यह मध्यप्रदेश है, जहाँ किसानों और निर्धन परिवारों के ऐसे बच्चे भी अब डॉक्टर बन सकेंगे, जो सरकारी स्कूलों में पढ़े हैं। इनके लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री चौहान सोमवार शाम को विदिशा जिले के शमशाबाद में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए ईश्वर का वरदान हैं। कार्यक्रम को असम के मुख्यमंत्री हिमन्ता बिश्वा शरमा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप...
प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ कर मप्र की अनीता को किया सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ कर मप्र की अनीता को किया सम्मानित

देश, मध्य प्रदेश
- परम्परागत कारीगरों के कौशल को प्रोत्साहन देगी योजना : मुख्यमंत्री चौहान भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली में पीएम विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ अवसर पर मध्यप्रदेश की कुम्हार अनीता प्रजापति का सम्मान किया। प्रधानमंत्री ने इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर यशोभूमि का लोकार्पण भी किया। प्रधानमंत्री ने पीएम विश्वकर्मा योजना की टैग लाइन, प्रतीक-चिन्ह और पोर्टल को लांच किया तथा कारीगरी की 18 विधाओं पर केंद्रित 18 डाक टिकटों और टूल-किट बुकलेट का विमोचन किया। प्रधानमंत्री ने 18 विधाओं से जुड़े कारीगरों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री के जन्म-दिवस पर हुए इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से वर्चुअली शामिल हुए। भोपाल में रविंद्र भवन में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री...
मध्यप्रदेश के मन में बसते हैं मोदी

मध्यप्रदेश के मन में बसते हैं मोदी

अवर्गीकृत
- कमल पटेल देश के दिल में मध्यप्रदेश है और प्रदेशवासियों के मन में मोदी बसते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से देश का बच्चा-बच्चा प्यार करता है। प्रधानमंत्री, मध्यप्रदेशवासियों से बहुत प्यार करते हैं। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से अब तक श्री मोदी प्रदेश की लगभग 30 यात्राएँ कर चुके हैं। हर यात्रा में प्रदेशवासियों को सौगातें मिलती हैं। प्रदेश का हर शख्स प्रधानमंत्री से मिले स्नेह से गौरवान्वित है। नामुमकिन को मुमकिन बनाने का दूसरा नाम है श्री नरेन्द्र मोदी। भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर नमन करते हुए आधुनिक भारत के नव-निर्माण के साथ वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा को साकार रूप देने में दिन-रात दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रहे देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी को जन्म-दिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ‍। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पहली बार शपथ ग्रहण करने के बाद से ही अपने संक...
भारत को विश्व की टॉप-3 अर्थ-व्यवस्थाओं में लाने में मध्यप्रदेश की होगी बड़ी भूमिका: प्रधानमंत्री

भारत को विश्व की टॉप-3 अर्थ-व्यवस्थाओं में लाने में मध्यप्रदेश की होगी बड़ी भूमिका: प्रधानमंत्री

देश, मध्य प्रदेश
- प्रधानमंत्री ने बीना में 51 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत को विश्व की टॉप-3 अर्थव्यवस्था में लाना हमारा लक्ष्य है, जिसकी ओर हम तेजी से बढ़ रहे हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका होगी। मध्य प्रदेश के लिए हमारे संकल्प बड़े हैं। आने वाले पांच वर्षों में मध्य प्रदेश विकास की बुलंदियों को छुएगा। आज यहां लगभग 51 हजार करोड़ लागत की औद्योगिक परियोजनाओं का भूमि-पूजन किया गया है, इनसे बुन्देलखण्ड और मध्य प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। औद्योगिक विकास को नई ऊर्जा मिलेगी। प्रधानमंत्री गुरुवार को मप्र के प्रवास के दौरान बीना रिफाइनरी परिसर में नवीन औद्योगिक परियोजनाओं के शिलान्यास अवसर पर विशाल जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 51 हजार करोड़ रुपये की औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें बी...
मध्य प्रदेश बना विकास का ग्रोथ इंजन और पॉवर स्टेशनः गडकरी

मध्य प्रदेश बना विकास का ग्रोथ इंजन और पॉवर स्टेशनः गडकरी

देश, मध्य प्रदेश
- केंद्रीय मंत्री परिवहन मंत्री ने खंडवा से किया जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ खंडवा। केन्द्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास का ग्रोथ इंजन और पॉवर स्टेशन बन गया है। यह प्रदेश बीमारू राज्य से अब विकसित राज्य हो गया है। विकास के कई क्षेत्रों में मध्य प्रदेश देश में अव्वल है। यहाँ उर्जा के क्षेत्र में भी नई क्रांति हुई है। केंद्रीय मंत्री गडकरी बुधवार को खंडवा में निमाड़ क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने से पहले मध्य प्रदेश के हाल सभी ने देखे हैं। सड़कों पर इतने गड्ढे थे कि चलना मुश्किल था। मुख्यमंत्री चौहान के कार्यकाल में मध्य प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। इसका श्रेय प्रदेश की जनता को है, जिसने भाजपा को चुन कर हमें काम करने का मौक...
शाह की शह पर मध्य प्रदेश भाजपा

शाह की शह पर मध्य प्रदेश भाजपा

अवर्गीकृत
- डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' इस समय कांग्रेस तो चुनावी मोड में कम नजर आ रही है पर भाजपा कोई चुनावी कसरत नहीं छोड़ रही। हर योजना को चुनावी एंगल से कसा जा रहा है। भाजपा की सक्रियता के मास्टर माइंड यदि कोई हैं तो वह केन्द्रीय गृहमंत्री और भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह हैं। मध्य प्रदेश के राजनीतिक हलके में एक ही नारा गूंज रहा है, वह है-अबकी बार फिर भाजपा सरकार। गरीब कल्याण महाअभियान से लेकर जन आशीर्वाद यात्रा तक, भाजपा का सब कुछ केन्द्रीय नेतृत्व से तय हो रहा है। एक तरफ तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से जनता की नाराजगी भी झलक रही है तो दूसरी तरफ केन्द्र में बैठा भाजपा का नेतृत्व किसी भी कीमत पर मध्य प्रदेश को भाजपा के हाथ से खोना नहीं चाहता। जी जान से जुटे कार्यकर्ताओं में हर समय जोश और विजय का मंत्र फूंका जा रहा है। बूथ-बूथ, पन्ना-पन्ना, वार्ड-वार्ड, मोहल्ला-मोहल्ला भाजपा के नेताओं की दस्तक ...
देश की अर्थ-व्यवस्था में मध्यप्रदेश का अहम योगदान: राजनाथ सिंह

देश की अर्थ-व्यवस्था में मध्यप्रदेश का अहम योगदान: राजनाथ सिंह

देश, मध्य प्रदेश
- रक्षा मंत्री ने नीमच से की भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारम्भ भोपाल (Bhopal)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने कहा है कि राजनीतिक क्षेत्र में संवेदनशीलता राज्य के विकास का आधार बनती है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने संवेदनशील मुख्यमंत्री (Chief Minister) के रूप में जनता का सेवक बनकर कार्य किया है। उनकी जनसेवा के कारण मध्यप्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आ चुका है और विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2001-02 में मध्यप्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 71 हजार 594 करोड़ था, जो आज 2023 में 13 लाख 22 हजार करोड़ से अधिक हो चुका है। इसी तरह बीस सालों में मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 11 हजार 718 से बढ़कर एक लाख 40 हजार अर्थात् दस गुना बढ़ चुकी है। भारत की गरीबी को कम करने में मध्यप्रदेश का महत्वपू...
एशियन गेम्स-2022 में मध्यप्रदेश के 43 खिलाड़ियों का चयन

एशियन गेम्स-2022 में मध्यप्रदेश के 43 खिलाड़ियों का चयन

खेल, मध्य प्रदेश
- अकादमी के 19 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व भोपाल (Bhopal)। आगामी 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांग्जो (Hangzhou of China) मे 19वीं एशियन गेम्स-2022 (19th Asian Games-2022) की शुरूआत होगी। इस बार एशियन गेम्स (Asian Games) में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के 43 खिलाड़ी (43 players) विभिन्न खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये तैयार है। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की वजह से एशियन गेम्स को स्थगित किया गया था। जनसंपर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि चीन के हांग्जो में होने वाले 19वीं ऐशियन गेम्स में मध्यप्रदेश खेल अकादमी के 19 खिलाड़ी, मध्यप्रदेश के (अकादमी के बाहर के) 11, स्पोर्टस ऑथारिटी ऑफ इंडिया (SAI) के 3, मध्यप्रदेश खेल अकादमी के 7 पूर्व खिलाड़ी तथा 3 खिलाड़ी जो अकादमी के एसोसिएट मेम्बर है भारतीय टीम में शामिल है। एशियन गेम्स के चयनित म.प्र. अ...