Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Less chances

कावेरी जल विवाद के सुलझने के आसार कम

कावेरी जल विवाद के सुलझने के आसार कम

अवर्गीकृत
- डॉ. रमेश ठाकुर कावेरी जल बंटवारा विवाद के सुप्रीम कोर्ट से भी हल नहीं निकलने के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में रार बढ़ गई है। कर्नाटक ने तल्खी भरे लहजे में पानी देने से साफ इनकार कर दिया है। अब सवाल यह है कि यह मामला आखिरकार कब सुलझेगा। दोनों ही राज्य इसे लेकर 141 साल से आपस में लड़-भिड़ रहे हैं। भविष्य में पानी को लेकर समूचे देश में किस तरह के हालात उत्पन्न होने वाले हैं, यह उसकी भी ताजा तस्वीर है। ये विवाद सभी को गंभीर होकर सोचने पर विवश करता है। पानी का ये झगड़ा हमें चेताता है कि पानी के महत्व को समझ लें। वरना, आने वाले समय में देश के कोने-कोने में पानी को लेकर हालात भयानक होने वाले हैं। दो राज्यों के मध्य कावेरी जल विवाद दशकों से नासूर बना हुआ है। दरअसल, नया विवाद ये है कि 'कावेरी जल विनिमयन समिति’ ने कर्नाटक सरकार को जब से तमिलनाडु को रोजाना पांच हजार क्यूसेक पानी देने को कहा है, तभी से ...