Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: layoffs

अब स्पॉटिफाई भी करेगी कर्मचारियों की छंटनी! खर्च में कमी करने उठायेगी ये कदम

अब स्पॉटिफाई भी करेगी कर्मचारियों की छंटनी! खर्च में कमी करने उठायेगी ये कदम

बिज़नेस
नई दिल्‍ली । स्पॉटिफाई टेक्नोलॉजी (spotify technology) भी अपने यहां छंटनी (lay off) की तैयारी कर कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लागत में कटौती के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी छंटनी की योजना बना रही है। अगर ऐसा होता है तो ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify भी अल्फाबेट, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी जिन्होंने बीते दिनों अपने यहां हजारों की संख्या में छंटनी की घोषणा की है। सूत्रों के हवाले से ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कितनी नौकरियां खत्म की जा रही हैं, यह स्पष्ट नही किया गया है। Spotify ने टिप्पणी के लिए एक समाचार एजेंसी के अनुरोध का फिलहाल जवाब नहीं दिया है। टेक फर्मों में पिछले साल हजारों लोगों ने अपनी नौकरियां गंवा दी है। जानकार मानते हैं कि महामारी के दौरान मांग में तेजी से गिरावट आई। वर्तमान में आईटी फर्म हर हाल में अपनी ला...
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन करेगी 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन करेगी 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली। दुनिया में मंदी के बादल मंडराने लगे हैं। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने नये साल में अपने कर्मचारियों की छंटनी की योजना को बढ़ाकर करीब दोगुना कर दिया है। कंपनी ने करीब 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एंडी जेसी ने कर्मचारियों को भेजे एक नोट में कहा कि प्रभावित कर्मियों को 18 जनवरी से इसकी सूचना दी जाएगी। इस बार कंपनी के सीईओ ने खुद सामने आकर कहा कि लागत घटाने के लिए करीब 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। इससे पहले कंपनी ने 10 हजार कर्मचारियों को निकालने की बात कही थी। अमेजन के सीईओ ने अपने कर्मचारियों को भेजे नोट में कहा है कि कारोबार पर हुए असर के बीच कंपनी की लागत घटाने के लिए छंटनी जरूरी हो गई है। इसके लिए जिन कर्मचारियों को निकाला जा रहा है, उन्हें 18 जनवरी से इसकी सूचना मिलनी शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि यह छंटनी...
कर्मचारियों की छंटनी को लेकर अमेजन इंडिया को श्रम मंत्रालय का समन

कर्मचारियों की छंटनी को लेकर अमेजन इंडिया को श्रम मंत्रालय का समन

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली। दिग्गज अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी (Veteran American e-commerce company) अमेजन इंडिया (Amazon India) को जबरन छंटनी (regarding retrenchment) को लेकर केंद्रीय श्रम मंत्रालय (Labor Ministry) ने समन (summons ) भेजकर तलब किया है। मंत्रालय ने कर्मचारी संगठन की शिकायत पर कंपनी के अधिकृत पदाधिकारी को समस्त रिकॉर्ड के साथ बेंगलुरु में उप मुख्य श्रम आयुक्त के समक्ष पेश होने के लिए कहा है। केंद्रीय श्रम मंत्रालय की ओर से अमेजन को मंगलवार को भेजे गए समन में कहा गया है कि आप (अमेजन) से अनुरोध है कि इस मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड या व्यक्तिगत रूप या किसी अधिकृत प्रतिनिधि के जरिए इस कार्यालय में उपस्थित हों। मंत्रालय को तकनीकी कर्मचारी यूनियन- नेसेंट इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉयीज सीनेट (एनआईटीईएस) ने एक शिकायत में आरोप लगाया है कि अमेजन ने कर्मचारियों की छंटनी के मामले में नियमों का पालन नहीं क...
मस्क ने भारत में ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी शुरू की

मस्क ने भारत में ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी शुरू की

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली। सोशल मीडिया साइट के नए मालिक एलन मस्क ने भारत में ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक ट्विटर इंक ने भारत में कुछ कर्मचारियों की छंटनी की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने मार्केटिंग, कम्युनिकेशन और कुछ अन्य विभागों में छंटनी की है। दरअसल, भारत में कंपनी के करीब 250 कर्मचारी थे। कंपनी ने कर्मचारियों को एक मेल भेजकर कहा था कि शुक्रवार को छंटनी की जाएगी। इससे एक दिन पहले मीडिया में खबर आई थी कि मस्क ट्विटर इंक के 3 हजार से ज्यादा कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एलन मस्क ने 27 अक्टूबर को ट्विटर की खरीद के लिए 44 अरब डॉलर के सौदे को पूरा किया था। मस्क ने ट्विटर की कमान संभालते ही सबसे पहले कंपनी के भारतीय मूल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल सहित चार बड़े अधिकारियों की छ...