Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: landslide

चार धाम यात्रा पर निकले मप्र के 30 यात्री भूस्खलन के कारण उत्तराखंड में फंसे

चार धाम यात्रा पर निकले मप्र के 30 यात्री भूस्खलन के कारण उत्तराखंड में फंसे

देश, मध्य प्रदेश
इंदौर। उत्तराखंड में केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह घाट पर भूस्खलन की स्थिति बन रही है। इसके कारण चार धाम की यात्रा पर निकले यात्री उत्तराखंड में फंस गए हैं। इसमें मध्य प्रदेश के 30 श्रद्धालु उत्तराखंड में फंसे हुए हैं। सभी यात्री 18 जून को उत्तराखंड में देवदर्शन के लिए निकले थे। गुरुवार सुबह करीब 8.00 बजे ये यात्री भूस्खलन से रास्ता बंद होने जाने के कारण चमोली जिले में घाट पर फंस गए। शाम 7:00 बजे तक यात्री रास्ते में फंसे थे। स्थानीय प्रशासन की टीम रास्ते को साफ करने में जुटी है। महू में सात रास्ता क्षेत्र में रहने वाले हर्षद कजरे ने बताया कि वह 18 जून को चार धाम की यात्रा पर निकले थे। इसमें महू के दोस्त और परिवार के करीब 15 लोग हैं। साथ ही इंदौर से भी महूनाके क्षेत्र की बालदा कालोनी में रहने वाले 15 लोग हैं। जिनके मुखिया दुर्गेश देप्ते हैं। इस तरह कुल 30 लोग यात्रा के...