Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Kishore Jena

एशियन गेम्स: भाला फेंक में नीरज चोपड़ा को मिला स्वर्ण, किशोर जेना ने रजत पदक जीता

एशियन गेम्स: भाला फेंक में नीरज चोपड़ा को मिला स्वर्ण, किशोर जेना ने रजत पदक जीता

खेल
हांगझू (Hangzhou)। चीन में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेलों में भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत को दो पदक मिले हैं। प्रतियोगिता में भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वहीं भारत के ही किशोर जेना ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरे नंबर पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। नीरज चोपड़ा ने 88.88 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर जीता। वहीं, किशोर जेना ने 87.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। जापान के गेंकी डीन 82.68 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीता। नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो 82.38 मीटर का रहा। दूसरी बार में 84.49 मीटर की दूरी तक थ्रो किया। नीरज का तीसरा थ्रो फाउल रहा। इसके बाद चौथे प्रयास में उन्होंने 88.88 मीटर का थ्रो किया। पां...