Saturday, April 19"खबर जो असर करे"

Tag: Kho Kho World Cup 2025

भारतीय पुरुष टीम ने जीता खो खो विश्व कप 2025 का खिताब, फाइनल में नेपाल 54-36 से हराया

भारतीय पुरुष टीम ने जीता खो खो विश्व कप 2025 का खिताब, फाइनल में नेपाल 54-36 से हराया

खेल
नई दिल्ली। खो खो के खेल में भारत के लिए आज का दिन काफी ऐतिहासिक रहा है। खो खो के पहले विश्वकप में भारत की महिला टीम के चैम्पियन बनने के बाद पुरुष टीम ने भी खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज की है। नेपाल को हराकर भारतीय पुरुष टीम विश्व विजेता बनी है। कप्तान प्रतीक वाइकर और टूर्नामेंट के स्टार खिलाड़ी रामजी कश्यप के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय पुरुष टीम ने नेपाल के खिलाफ फाइनल में 54-36 से जीत दर्ज की। खो खो विश्व कप 2025 के फाइनल में गणमान्य लोगों की शानदार भीड़ उमड़ी, जिसने इस ऐतिहासिक खेल आयोजन को और भी गौरवान्वित किया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पंकज मित्तल और संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई। इस शानदार फाइनल के लिए ओडिशा के खेल एवं युवा सेवा और उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज, अंतरर...
भारत की पुरुष और महिला टीम ने खो-खो विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारत की पुरुष और महिला टीम ने खो-खो विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में बनाई जगह

खेल, छत्तीसगढ़
नई दिल्ली। भारत की पुरुष और महिला खो-खो टीमों ने खो-खो विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीमों ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराया। पुरुष वर्ग: भारत ने श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह भारतीय पुरुष टीम ने कप्तान प्रतीक वायकर, रामजी कश्यप, और आदित्य गणपुले की अगुआई में शानदार खेल दिखाते हुए श्रीलंका को 100-40 के बड़े अंतर से हराया। टर्न 1: भारतीय टीम ने 58 अंक बनाकर दमदार शुरुआत की। टीम ने श्रीलंका को कोई अंक नहीं बनाने दिया, जिससे खेल पर शुरुआती नियंत्रण बना। टर्न 2: श्रीलंका ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने उन्हें रोके रखा। रामजी कश्यप और अनिकेत पोटे ने टीम की बढ़त को मजबूत बनाए रखा। टर्न 3 और 4: भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। वी सुब्रमणि, शिवा रेड्डी,...
खो खो विश्व कप 2025: भारत की पुरुष और महिला टीमों का दमदार प्रदर्शन, नॉकआउट में पहुंचने के करीब

खो खो विश्व कप 2025: भारत की पुरुष और महिला टीमों का दमदार प्रदर्शन, नॉकआउट में पहुंचने के करीब

खेल
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में मंगलवार रात खो खो विश्व कप 2025 का रोमांच चरम पर रहा, जब भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने अपने-अपने मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष टीम ने ब्राजील को 64-34 से हराकर नॉकआउट में जगह पक्की करने के करीब पहुंच गई, जबकि महिला टीम ने दक्षिण कोरिया को 175-18 से हराकर इतिहास रच दिया। पुरुष टीम का प्रदर्शन: ब्राजील पर दबदबा भारत और ब्राजील के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने रणनीतिक कौशल और दमदार खेल का प्रदर्शन किया। ब्राजील ने आक्रामक शुरुआत करते हुए पहले टर्न में 16 अंक जुटाए, लेकिन भारत ने तुरंत वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। टर्न 2 में भारतीय आक्रमण का जलवा भारतीय खिलाड़ियों रोकेसन सिंह, पबानी सबर और आदित्य गणपुले ने आक्रमण की कमान संभाली और दूसरे टर्न में भारत को 36 अंकों की बढ़त दिलाई। उनकी तेज़ी और सटीकता ने ब्राजील के डिफेंस...