Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Khelo India Youth Games-2022

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022: मप्र 470 खिलाड़ी के साथ 27 खेलों में दिखाएगा जलवा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022: मप्र 470 खिलाड़ी के साथ 27 खेलों में दिखाएगा जलवा

खेल, देश, मध्य प्रदेश
भोपाल। भारत के दिल मध्यप्रदेश में आठ दिन बाद खेलों का महाकुंभ शुरू होने वाला है। मध्यप्रदेश की मेज़बानी में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में प्रदेश के 470 खिलाड़ी 27 विभिन्न खेलों में अपने हुनर का परिचय देंगे। इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रदेश के आठ विभिन्न शहरों में हो रहा है। इसमें भोपाल में 9 खेल, इंदौर में 6, ग्वालियर में 4, उज्जैन और मंडला में 2, जबलपुर में 4 तथा बालाघाट एवं खरगोन में एक-एक खेल होंगे। नई दिल्ली में भी एक खेल का आयोजन किया जा रहा है। जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने सोमवार को बताया कि भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में एथलेटिक्स के 26 खिलाड़ी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 3 से 5 फ़रवरी तक पदकों के लिए मुक़ाबला करेंगे। डीएसवाई डब्ल्यू हॉल में 7 से 11 फ़रवरी तक कुश्ती के मुक़ाबले होंगे, जिसमें 21 खिलाड़ी भाग लेंगे। बॉक्सिंग के मुक़ाबले 5 दिन तक भोपाल में...