Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Kayam

कांग्रेस पर कायम गांधी परिवार!

कांग्रेस पर कायम गांधी परिवार!

अवर्गीकृत
- डॉ. प्रभात ओझा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मल्लिकार्जुन खड़गे का चुना जाना पहले से ही तय माना जा रहा था। ऐसा हुआ भी। अशोक गहलोत की उम्मीदवारी की घोषणा और फिर उनके मैदान से हट जाने के बाद नामांकन के सिर्फ एक दिन पहले खड़गे के पर्चा दाखिले के वक्त से ही यह आमतौर पर स्पष्ट हो चला था। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान एकाधिक बार शशि थरूर ने इस ओर संकेत कर यह बताने की कोशिश की थी कि खड़गे आधिकारिक उम्मीदवार माने जा रहे हैं। ऐसा कांग्रेस के कुछ निवर्तमान पदाधिकारियों के खड़गे के साथ दिखाई देने के आधार पर कहा गया। इससे अलग और साफ संकेत राहुल गांधी के बयान से भी मिला, जिस पर मीडिया अथवा कांग्रेस पार्टी के अंदर चुनाव प्रणाली पर नजर रखने वालों का कम ध्यान गया। राहुल गांधी भारत जोड़ो पदयात्रा पर हैं। अपने भविष्य की भूमिका के बारे में पत्रकारों के पूछे जाने पर उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह मल्लिकार्जुन खड़गे...