Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Karnataka assembly elections

एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर उठते रहे हैं सवाल

एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर उठते रहे हैं सवाल

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया के समापन के साथ ही तमाम सर्वे एजेंसियों द्वारा अपने-अपने एग्जिट पोल्स का प्रसारण कर दिया गया। अधिकांश एग्जिट पोल में कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने या बहुमत के करीब रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है लेकिन कुछ एग्जिट पोल ऐसे भी हैं, जिनमें भाजपा को कांग्रेस पर बढ़त मिलने या सत्तासीन होने की भविष्यवाणी की गई है। न्यूज नेशन-सीजीएस के एग्जिट पोल में भाजपा को 114 और कांग्रेस को 86 सीटें मिलने जबकि सुवर्णा न्यूज-जन की बात के पोल में भाजपा को 106 और कांग्रेस को 98 सीट, न्यूज 18-राजनीति के पोल में भाजपा को 100 और कांग्रेस को 92 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। दूसरी ओर इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 135 और भाजपा को 85, न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के पोल में कांग्रेस को 120 और भाजपा को 92, इंडिया-सीए...
कर्नाटक विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

देश
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बुधवार को भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने 23 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में दो महिला उम्मीदवारों को भी टिकट दी गई है। इससे पहले मंगलवार को 189 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। वहीं, भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने पंजाब में होने वाले एक लोकसभा उपचुनाव और ओडिशा के एक विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नामों की घोषणा कर दी है। जालंधर लोकसभा सीट से सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। ओडिशा के झारसुगुडा से टांकाधर त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। 10 मई को उपचुनाव होने हैं। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को चुनाव होने हैं। मतगणना 13 मई को होगी। (एजेंसी, हि.स.)...