Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Justice Satyendra Kumar Singh

न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह बने मप्र के नए लोकायुक्त, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह बने मप्र के नए लोकायुक्त, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। राज्य शासन द्वारा न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह (Justice Satyendra Kumar Singh) को मध्यप्रदेश का नया लोकायुक्त (New Lokayukta of Madhya Pradesh) नियुक्त किया गया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) ने रविवार देर शाम राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह को मध्यप्रदेश के नए लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने नवनियुक्त लोकायुक्त जस्टिस सिंह को पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वर्तमान न्यायमूर्ति नरेश कुमार गुप्ता का कार्यकाल पिछले साल 17 अक्टूबर को ही पूरा हो गया था, लेकिन दूसरे लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं होने से उनका कार्यकाल स्वत: ही बढ़ गया था। माना जा रहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद ही प्रदेश को नया लोकायुक्त मिलेगा, लेकिन आचार संहिता लगने से पहले पूर्व न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह को लोकायुक्त बनाया गय...