Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: JP

जयंती विशेष: बहुत याद आते हैं जेपी

जयंती विशेष: बहुत याद आते हैं जेपी

अवर्गीकृत
- मृत्युंजय दीक्षित भारतीय लोकतंत्र के महानायक जयप्रकाश नारायण का जन्म 11 अक्टूबर, 1902 को बिहार के सारन जिले के सिताबदियारा गांव में हुआ था। यह वह कालखंड है जब देश स्वतंत्रता के लिए छटपटा रहा था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा सारन और पटना जिले में हुई । उन्होंने बिहार विद्यापीठ पटना में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लिया। इस दौरान वह स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने लगे। 1922 में वे उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गये। उन्होंने 1929 तक कैलिफोर्निया तथा विसकांसन विश्वविद्यालय में अध्ययन किया। वहां पर अपने खर्च को पूरा व नियंत्रित करने के लिए खेतों व रेस्टोरेंट में काम किया। वे मार्क्स के समाजवाद से प्रभावित हुए। उन्होने एमए की उपाधि प्राप्त की । इस बीच उनकी माता जी का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा और वे अपनी पढ़ाई छोड़कर स्वदेश वापस आ गये। भारत वापस आने पर उनका विवाह प्रसिद्ध गांधीवादी बृजकिशोर प्रसाद की पुत्री ...