Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Journalist

भक्त की पुकार, भगवान तक पहुंचाने वाले पत्रकार हैं नारद जी

भक्त की पुकार, भगवान तक पहुंचाने वाले पत्रकार हैं नारद जी

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल ब्रह्माण्ड के प्रथम दिव्य पत्रकार नारद मुनि की जयंती इस साल छह मई को है। वो लोकमंगल के पहले संवाददाता है। इसलिए वो देवर्षि हैं। यह कितना कष्टदायी है कि तात्कालीन हास्य के अग्रदूतों ने उनको चुगलबाज और आपस में भिड़ाकर क्लेश कराने वाले पौराणिक चरित्र के रूप में गढ़ दिया। इस पर विचार करने की जरूरत है। वास्तव में उनका प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक भक्त की पुकार को भगवान तक पहुंचाना ही था। वे एक लोक से दूसरे लोक में भ्रमण करते हुए संवाद-संकलन का कार्य कर एक सक्रिय एवं सार्थक संवाददाता की भूमिका निभाते रहे हैं। संवाद के माध्यम से नारद जी ने तोड़ने का नहीं बल्कि जोड़ने का कार्य किया है। इसलिए वो पत्रकारिता के प्रथम पितृ पुरुष हैं। उन्हें देवताओं का दिव्य दूत और संचार का अग्रणी साधक माना गया है। मान्यता है कि देवर्षि नारद का जन्म ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा के दिन हुआ था। ...
स्मृति शेषः एक सुरुचिपूर्ण सपाटबयान पत्रकार का अवसान

स्मृति शेषः एक सुरुचिपूर्ण सपाटबयान पत्रकार का अवसान

अवर्गीकृत
- डॉ. प्रभात ओझा डॉ. वेद प्रताप वैदिक के बारे में निजी अनुभव इस लेखक जैसे अनेक लोगों के हो सकते हैं। मीडिया के किसी संस्थान में वैदिक जी का लेख छापने अथवा जारी करने से पहले उससे होकर गुजरना सुखकर के साथ नित नई जानकारी हासिल करना था। कम शब्दों में गंभीर से गंभीर विषय पर सारगर्भित लेखन डॉ. वैदिक की विशेषता रही है। मंगलवार सुबह जब उनका निधन हुआ, उसके ठीक पहले सुबह ही अखबारों में उनका अंतिम लेख पढ़ने को मिला। लेख में वे हमारे पड़ोसी चीन की चाल सहज समझा गये। अपने लेख में वे बताते हैं कि ईरान और सऊदी अरब के बीच समझौता कराने का श्रेय लेकर चीन इन दोनों देशों से भारत के अच्छे संबंधों पर असर डालना चाहेगा। सऊदी अरब और ईरान भारत के अच्छे मित्र हैं, परन्तु उन दोनों के आपसी संबंध करीब सात साल से बहुत ही खराब चल रहे थे। उनमें मेल कराने के बाद चीन दोनों को अहसास करना चाह रहा है कि वह उन दोनों के लिए भार...