Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Jitendra Singh Shanti

भारत में दरिद्रनाथ की सेवा और सम्मान

भारत में दरिद्रनाथ की सेवा और सम्मान

अवर्गीकृत
- आर.के. सिन्हा श्रीमती सुधा नारायणमूर्ति की शख्सियत से कोई बिना प्रभावित हुए नहीं रह सकता। उन्होंने अपने पति एन. नारायणमूर्ति को कंपनी खोलने के लिए अपने प्रिय गहने तक बेच डाले थे। उन्होंने पति को पैसे देकर उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने हिस्से के आकाश को छू लें। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास सुधा मूर्ति जब कोई बात कहती हैं तो उसके पीछे उनके जीवन भर का अनुभव और दर्शन छिपा होता। उन्होंने कुछ दिन पहले एक टीवी के कार्यक्रम में उन लोगों को प्यार-प्यार में कसा, जिनके लिए जीवन में पैसा ही सब कुछ होता है। इस तरह के लोग पैसे के आगे शेष सभी चीजों को गौण ही मानते हैं। ये उन स्त्रियों को भी दोयम दर्जे का ही मानते हैं जो साड़ी या सलवार-कमीज पहनती हैं। सुधा जी ने इस बाबत अपने साथ घटी एक सच्ची घटना को भी सुनाया। दरअसल पैसा कमाने में कुछ भी गलत नहीं है। अब लोग पैसा कमा भी बहुत रहे हैं। भारत म...