Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Jesus Christ’s birthday

ईस्टर का त्योहार, खुशियां अपार

ईस्टर का त्योहार, खुशियां अपार

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल क्रिसमस के अलावा ‘ईस्टर’ को भी ईसाई धर्म का सबसे बड़ा और प्रमुख पर्व माना जाता है। दरअसल दोनों ही पर्व ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाए जाते हैं। प्रतिवर्ष गुड फ्राइडे के तीसरे दिन रविवार को मनाया जाने वाला ‘ईस्टर संडे’ ईसाइयों का महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है। यह इस वर्ष 9 अप्रैल को मनाया जाएगा। गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह के बलिदान को याद कर जहां ईसाई धर्म के लोग दुखी होते हैं, वहीं ईस्टर संडे पर उनकी खुशी दोगुनी होती है क्योंकि ईसाई धर्म की मान्यता के अनुसार गुड फ्राइडे के बाद आने वाले रविवार को दुनिया को प्रेम और करुणा का संदेश देने वाले शांति के मसीहा ईसा मसीह पुनः जीवित हुए थे और उनके जीवित होने की खुशी में ईसाई धर्म को मानने वाले लोग ‘ईस्टर संडे’ मनाते हैं। इस पवित्र दिन को ‘ईस्टर दिवस’ तथा ‘ईस्टर रविवार’ के नाम से भी जाना जाता है। ‘बाइबिल’ में उल्लेख है कि ईस्ट...