Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Japan

भारत-जापान वित्‍तीय सहयोग बढ़ाने, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमत

भारत-जापान वित्‍तीय सहयोग बढ़ाने, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमत

देश, बिज़नेस, विदेश
नई दिल्‍ली। भारत और जापान ने वित्‍तीय सहयोग को बढ़ावा देने और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए चर्चा जारी रखने पर सहमति जताई है। वित्‍त मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी है। वित्‍त मंत्रालय ने कहा कि भारत-जापान वित्तीय सहयोग को और बढ़ावा देने तथा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए चर्चा जारी रखने पर सहमत हुए है। दोनों देशों के बीच ये सहमति 6 सितंबर, 2024 को टोक्यो में आयोजित दूसरा भारत और जापान वित्‍त संवाद के दौरान बनी। मंत्रालय ने बताया कि इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने किया, जबकि जापानी पक्ष की अगुवाई जापान के अंतरराष्ट्रीय मामलों के वित्त उप-मंत्री अत्सुशी मिमुरा ने की। जापानी प्रतिनिधिमंडल में वित्त मंत्रालय और वित्तीय सेवा एजेंसी के प्रतिनिधि शामिल थे। वित्‍त मंत्रालय ने बताया कि जापान के टोक्यो में आयोजि...
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-1 से हराया

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-1 से हराया

खेल
हुलुनबुइर (चीन)। मौजूदा चैंपियन (Current champion) भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team.) ने यहां एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 (Asian Champions Trophy 2024) में अपने दूसरे लीग मैच में सोमवार को जापान (Japan) को 5-1 से हरा दिया। मैच में भारत के लिए सुखजीत सिंह (2 मिनट, 60 मिनट) ने दो गोल किया, जबकि अभिषेक (3 मिनट), संजय (17 मिनट) और उत्तम सिंह (54 मिनट) ने एक-एक गोल किया। जापान की ओर से एकमात्र गोल काजुमासा मात्सुमोतो (41 मिनट) ने किया। इससे पहले रविवार को अपने अभियान की शुरुआत करते हुए भारतीय टीम ने पहले मैच में मेजबान चीन को 3-0 से हराया था। अब भारत का अगला मुकाबला बुधवार को मलेशिया से होगा। सोमवार को खेले गए दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। दूसरे मिनट में ही सुखजीत सिंह के शानदार गोल से भारत ने बढ़त हासिल कर ली। इसके अगले मिनट में अभिषेक ने जापानी खिलाड़ियों को चकम...
भारत में नौ प्रोजेक्ट के लिए 232.209 अरब येन का कर्ज देगा जापान

भारत में नौ प्रोजेक्ट के लिए 232.209 अरब येन का कर्ज देगा जापान

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली (New Delhi)। जापान सरकार (Japan Government) ने भारत (India) में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित 9 परियोजनाओं (9 projects related to different sectors) के लिए 232.20 अरब येन (232.20 billion yen) (करीब 12,827 करोड़ रुपये) का कर्ज देने की अपनी प्रतिबद्धता जताई है। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि भारत और जापान ने विभिन्न क्षेत्रों में नौ परियोजनाओं के विकास के लिए 232.209 अरब जापानी येन का करार किया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव विकास शील और भारत में जापान के राजदूत सुजुकी हिरोशी के बीच इससे संबंधित नोट्स का आदान-प्रदान किया गया। मंत्रालय के मुताबिक इन परियोजनाओं में पूर्वोत्तर में सड़क नेटवर्क संपर्क, तेलंगाना में स्टार्ट-अप और नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए परियोजना, चेन्नई पेरिफेरल रिंग रोड के निर्माण, हरियाणा में पर्याव...
Moon mission: चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला बना पांचवां देश जापान

Moon mission: चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला बना पांचवां देश जापान

विदेश
नई दिल्ली (New Delhi)। जापान (Japan') के स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून मिशन (स्लिम) (Smart Lander for Investigating Moon Mission (SLIM) ) ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिग (successfully landed lunar surface) कर ली है। इसके साथ ही जापान (Japan') चांद पर पहुंचने वाला पांचवां देश बन गया है। जापान (Japan) से पहले अमेरिका, रूस, चीन और भारत ने चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) के मुताबिक जापान का मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर पहुंच चुका है। चंद्रमा के अध्ययन के लिए भेजे गए स्मार्ट लैंडर ने टोक्यो के समय के अनुसार शनिवार देर रात 12:20 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरा है। स्लिम यात्री वाहन के आकार का हल्का अंतरिक्ष यान है। साफ्ट लैंडिंग के लिए इसने 'पिनपाइंट लैंडिंग' तकनीक का उपयोग किया। उल्लेखनीय है कि चंद्र...
जापान में 86.6 फीसद लोग कड़े राजनीतिक धन नियंत्रण कानून के पक्ष में

जापान में 86.6 फीसद लोग कड़े राजनीतिक धन नियंत्रण कानून के पक्ष में

विदेश
टोक्यो (Tokyo)। जापान (Japan) के 86.6 फीसद लोग (86.6 percent people) देश में कड़े राजनीतिक धन नियंत्रण कानून (Strict political money control laws) के पक्ष में हैं। क्योदो न्यूज के टेलीफोनिक जनमत सर्वे में यह बात सामने आई है। क्योदो न्यूज ने अपना सर्वेक्षण रविवार को जारी किया है। जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, जनमत सर्वे में शामिल 86.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के राजनीतिक चंदा उगाही में हुए घोटाले के बीच सख्त राजनीतिक धन नियंत्रण कानूनों का समर्थन किया है। जापाना टुडे के अनुसार, जनमत सर्वे में कुल 61.6 प्रतिशत लोग नए साल के दिन मध्य जापान के नोटो प्रायद्वीप में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप से निपटने के जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के तरीके से असंतुष्ट दिखे। 54.6 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें लगता है कि भूकंप पर सरकार की प्रतिक्रिया त्वरित थी। बाकी ने इ...
बैडमिंटन : जापान की इवांगा व नाकानिशी बनीं महिला डबल्स चैंपियन

बैडमिंटन : जापान की इवांगा व नाकानिशी बनीं महिला डबल्स चैंपियन

खेल
- अश्विनी-तनीषा संघर्षपूर्ण मुकाबले में हारी नई दिल्ली (New Delhi)। तीसरी वरीय रिन इवांगा व की नाकानिशी की जापानी जोड़ी ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैपियनशिप एचएसबीसी वर्ल्ड टुर सुपर 300 में भारतीय उम्मीदों को तगड़ा झटका देते हुए महिला डबल्स का खिताब जीत लिया। इसके अलावा पुरुष सिंगल्स में चीनी ताइपे के ची यू जेन, महिला सिंगल्स में जापान की नोजोमी आकोहुरा, पुरुष डबल्स में मलेशिया के चुंग होन जियान व मोहम्मद हैकल और मिक्स डबल्स में खिताब इंडोनेशिया के दूसरी वरीय डेजन फर्डिनन्स्याह व ग्लोरिया इमानुएल विजाजा चैंपियन बने। बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन (बीएआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित 2,10,000 अमेरिकी डालर की इनामी राशि वाली चैंपियनशिप में आज खेले गए महिला डबल्स के फाइनल में रिन इवांगा व की नाकानिशी ने भारत की सातवीं...
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: जापान को 2-1 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: जापान को 2-1 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में

खेल
रांची (Ranchi)। शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team) ने लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए मंगलवार को यहां जापान (Japan) पर 2-1 की करीबी जीत दर्ज (close 2-1 win) की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट (Women's Asian Champions Trophy Hockey Tournament) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले दो क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद, नवनीत कौर (31वें मिनट) और संगीता कुमारी (47वें मिनट) ने भारत के लिए गोल किया, जबकि जापान के लिए एकमात्र गोल काना उराता (37वें मिनट) ने किया। यह मैच टूर्नामेंट में दो अपराजित टीमों के बीच का मैच था और यह अपेक्षा के अनुरूप रहा। भारत ने पहले मैच में मलेशिया और चीन को क्रमशः 5-0 और 2-1 से हराने से पहले थाईलैंड को 7-1 से हराया था। जापानी भी मैच में अपराजित रहे, उन्होंने क्रमशः मलेशिया को 3-0, दक्षि...
एशियाई खेल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, जापान को 5-1 से हराया

एशियाई खेल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, जापान को 5-1 से हराया

खेल
हांगझू (Hangzhou)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को जापान को 5-1 से हराकर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपना नाम किया। एशियाई खेलों में भारत का यह 22वां स्वर्ण पदक था। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो (32वें और 59वें मिनट), मनप्रीत सिंह (25वें मिनट), अमित रोहिदास (36वें मिनट) और अभिषेक (48वें मिनट) ने 1-1 गोल किया। इस मैच में दोनों टीमों ने रक्षात्मक शुरुआत की, फलस्वरूप पहला क्वार्टर गोल रहित समाप्त हुआ। मैच का पहला गोल दूसरे क्वार्टर में आया, जब मैच के 25वें मिनट में मनप्रीत सिंह ने बेहतरीन मैदानी गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक भारतीय टीम 1-0 से आगे रही। मध्यांतर के बाद भारतीय टीम ने आक्रामक रूख अपनाया और मैच के 32वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टीकॉर्नर मिला, जिसे हरमनप्रीत सिंह ने गोल में बदलकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। मैच के 36वें मिनट में अमित रोहिद...
Asian Games : भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 4-2 से हराया

Asian Games : भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 4-2 से हराया

खेल
हांगझू (Hangzhou)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) ने एशियाई खेलों (Asian Games) के पूल-ए के मैच में गत चैम्पियन जापान (Defending champion Japan) को 4-2 से हरा (Defeated 4-2) दिया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने अब तक पूल-ए के अपने तीनों मैच जीत लिए हैं और सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा दिया है। जापान के खिलाफ इस मैच में भारत ने पहले क्वार्टर में ही गोल दाग कर अपना दबदबा बनाए रखा। पेनल्टी कॉर्नर पर युवा स्ट्राइकर अभिषेक ने रिवर्स स्टिक से गोल दागा। पहला क्वार्टर अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम ने रफ्तार और बढ़ाई। हालांकि जापान ने भी तेजी दिखाते हुए कई स्ट्राइक किए लेकिन भारतीय गोलकीपर सारी कोशिशों को बेकार कर दिया। इस बीच 24वें मिनट में मनदीप सिंह ने एक और गोल दागकर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। इस तरह दूसरे क्वार्टर में भी भारत का ही जलवा रहा। तीसरे क्वार्टर में भी टीम इंड...