Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Jai Yashoda Lal’s…

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कान्हा का प्रकटोत्सवः ब्रज में आनंद भयौ, जय यशोदा लाल की…

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कान्हा का प्रकटोत्सवः ब्रज में आनंद भयौ, जय यशोदा लाल की…

देश
- बज उठे घंटे घड़ियाल, ढोल-नगाड़े, झांझ मजीरे और मृदंग -कन्हैया के अवतरित होने के साझी बने हजारों भक्त, स्वयं को किया धन्य मथुरा (Mathura)। गुरुवार रात 12 बजते ही मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान (Sri Krishna Birthplace) पर घंटे घड़ियाल, ढोल-नगाड़े, झांझ-मजीरे और मृदंग बज उठे। शंख की आवाज के साथ मंगल ध्वनि गूंजने (Mangal sound resonating) लगीं। ब्रज में आनंद भयौ, जय यशोदा लाल (Anand Bhayau, Jai Yashoda Lal) की... जयकारों के साथ ही कृष्ण भक्त नाच उठे। संपूर्ण मंदिर परिसर अजन्मे के जन्म के उत्साह में सराबोर हो गया। तिथि अष्टमी भाद्रपद, जन्मे कृष्ण मुरार, प्रगटे आधी रात को सोये पहरेदार के पद की गूंज सुनाई देने लगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हजारों भक्त इन पलों में ठाकुरजी के दर्शन के साझी बनकर स्वयं को धन्य मान रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन में रात्रि 11 बजे श्रीगणेष-नवग्रह आदि पूजन ...