Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: ITRs filed

आकलन वर्ष 2023-24 के लिए आठ करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल

आकलन वर्ष 2023-24 के लिए आठ करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली (New Delhi)। आयकर विभाग (Income tax department) ने शुक्रवार को कहा कि आकलन वर्ष 2023-24 (Assessment year 2023-24) के लिए अबतक आठ करोड़ से अधिक (More than eight crore) आयकर रिटर्न (आईटीआर) जमा ( income tax returns (ITR) deposited) किए जा चुके हैं। इस उपलब्धि के लिए आयकर विभाग ने सभी करदाताओं और कर पेशेवरों के प्रति आभार व्यक्त किया है। आयकर विभाग ने एक्स पर जारी एक पोस्ट में कहा कि आकलन वर्ष 2023-24 के लिए अबतक आठ करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए हैं। इससे पहले कर निर्धारण वर्ष यानी आकलन 2022-23 के लिए करदाताओं ने कुल 7,51,60,817 आईटीआर दाखिल किए थे। आयकर विभाग ने इसे अनूठा मील का पत्थर बताते हुए कहा कि हमें 8 करोड़ का आंकड़ा पार करने में मदद करने के लिए सभी विभाग करदाताओं और कर पेशेवरों के प्रति आभार व्यक्त करता है।...
31 जुलाई शाम तक 6.50 करोड़ से ज्यादा आईटीआर दाखिल: आयकर विभाग

31 जुलाई शाम तक 6.50 करोड़ से ज्यादा आईटीआर दाखिल: आयकर विभाग

देश, बिज़नेस
-वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अबतक 6.50 करोड़ से ज्यादा दाखिल हुआ आईटीआर नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2022-23 और आकलन वर्ष 2023-24 के लिए अबतक 6.50 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 36.91 लाख आईटीआर शाम 6 बजे तक दाखिल किए गए हैं। आयकर विभाग ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए अबतक (31 जुलाई) 6.50 करोड़ से ज्यादा आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं, जिनमें से करीब 36.91 लाख आईटीआर शाम 6 बजे तक दाखिल किए गए हैं। विभाग ने कहा कि हमने आज शाम 6 बजे तक ई-फाइलिंग पोर्टल पर 1.78 करोड़ से अधिक सफल लॉगिन देखे हैं। विभाग ने कहा है कि आईटीआर दाखिल करने, कर भुगतान और अन्य संबंधित सेवाओं के लिए करदाताओं की सहायता के लिए, हमारा हेल्पडेस्क 24x7 आधार पर काम कर रहा है, और हम कॉल, लाइव चैट, वेबएक्स सत्र और सोशल मीडिया के माध्यम से सहायता प्रदान ...
इस साल अब तक पांच करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल: आयकर विभाग

इस साल अब तक पांच करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल: आयकर विभाग

देश, बिज़नेस
- वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अभी तक 5.03 करोड़ आईटीआर दाखिल नई दिल्ली (New Delhi)। वित्त वर्ष 2022-23 और आकलन वर्ष 2023-24 के लिए अभी तक पांच करोड़ से ज्यादा (More than five crore) आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल (income tax returns (ITR) filed) किए गए हैं। इनमें से करीब 4.46 करोड़ आईटीआर (4.46 crore ITR) को ऑनलाइन सत्यापित (Verified Online) किया जा चुका है, जो 88 फीसदी से ज्यादा है। आयकर विभाग ने शुक्रवार को ट्विट कर बताया कि देश में 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए 27 जुलाई तक 5.03 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए हैं। इसमें से करीब 4.46 करोड़ यानी 88 फीसदी से अधिक को ऑनलाइन सत्यापित किया जा चुका है। विभाग ने कहा कि हम पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष तीन दिन पहले ही 5 करोड़ आईटीआर के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करने के लिए करदाताओं और कर पेशेवरों के प्रति अपना आभार व्यक्त ...