Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: ITR filed

31 अक्टूबर तक रिकॉर्ड 7.85 करोड़ आईटीआर दाखिल: आयकर विभाग

31 अक्टूबर तक रिकॉर्ड 7.85 करोड़ आईटीआर दाखिल: आयकर विभाग

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली (New Delhi)। देश (Country) में टैक्स (Tax payers) देने वालों की संख्या में लगातार इजाफा (Continuous increase) हो रहा है। आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 31 अक्टूबर तक रिकॉर्ड 7.85 करोड़ (Record 7.85 crore) आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल (income tax returns (ITR) filed) किए गए हैं। आयकर विभाग ने यह जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को आयकर विभाग के हवाले से बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में 31 अक्टूबर, 2023 तक दाखिल आयकर रिटर्न की कुल संख्या 7.85 करोड़ है, जो अब तक सबसे अधिक है। विभाग के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में दाखिल आईटीआर की कुल संख्या 7.78 करोड़ थी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने जारी बयान में कहा कि आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 31 अक्टूबर, 2023 तक दाखिल किए गए आईटीआर की कुल संख्या 7.65 करोड़ से अधिक है, जो कि आकलन वर्ष 2022-23 के लिए सात नवंबर, 2022 तक दाखिल 6.85 ...

अब तक 3 करोड़ से ज्यादा आईटीआर दाखिल

देश, बिज़नेस
-आईटीआर भरने के लिए सिर्फ 5 दिन बाकी, चूके तो नुकसान के साथ लगेगा जुर्माना नई दिल्ली। आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। अब तक करीब आधे करदाताओं ने आईटीआर फाइल नहीं किया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि पिछले दो साल की तरह इस बार आईटीआर भरने की डेडलाइन नहीं बढ़ने वाली है। आयकर विभाग करदाताओं से बार-बार ट्वीट कर इसको समय पर पूरा करने की अपील कर रही है। आयकर विभाग ने जारी एक बयान में कहा कि आकलन वर्ष 2022-23 और वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ई-फाइलिंग पोर्टल के जरिए 3 करोड़ से ज्यादा रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। विभाग ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘आकलन वर्ष 2022-23 के लिए 25 जुलाई, 2022 तक 3 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए गए हैं। ऐसे में विभाग ने लोगों से कहा है कि यदि उन्होंने अभी तक अपना आईटीआर फाइल नहीं किया है, तो वे इसे जल्द से जल्द दाखिल करें। विभाग के मुताबिक पिछले वित्त...