
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 15 की मौत, 10 से अधिक घायल, जांच के आदेश
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) पर शुक्रवार रात भगदड़ (stampede) मचने से 15 लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षाकर्मी (Railway administration and Security personnel) मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया गया।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुख जताते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीएलएस) पर स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली पुलिस और आरपीएफ मौजूद है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। अचानक बढ़ी भीड़ को निकालने के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भगदड़ की स्थिति कैसी बनी और व्यवस्था में कहां कमी रह गई, इसकी जांच की जाएगी।
रेलवे अधिकारिय...