Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Indore: Vijay Nagar police station

इंदौरः विजय नगर थाने के सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इंदौरः विजय नगर थाने के सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

देश, मध्य प्रदेश
इंदौर। शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित सरकारी क्वार्टर में एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) ने शनिवार शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक विजय नगर थाने में पदस्थ थे। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विजय नगर थाने में पदस्थ एसआई विकास पाटिल ने शनिवार शाम को मल्हारगंज स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब कमरे में उनके फंदे पर झूलते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विकास को फांसी के फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को परिजनों के बयान भी लिए जाएंगे। पुलिस के अनुसार, मृतक विकास पाटिल विजय नगर से पहले क्षिप्रा, द्वारकापुरी...