Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Indians top the list of skilled labor visas and student visas in the UK

ब्रिटेन में स्किल्ड लेबर वीजा और स्टूडेंट वीजा पाने में भारतीय सबसे आगे

ब्रिटेन में स्किल्ड लेबर वीजा और स्टूडेंट वीजा पाने में भारतीय सबसे आगे

देश, विदेश
लंदन। ब्रिटेन द्वारा पिछले साल जारी किए गए कौशल प्राप्त श्रमिक (स्किल्ड लेबर) वीजा और छात्र (स्टूडेंट) वीजा पाने वालों में भारतीय नागरिकों की संख्या सर्वाधिक है। लंदन में गुरुवार को जारी आधिकारिक आव्रजन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों से प्रदर्शित होता है कि ब्रिटेन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में कर्मियों की कमी को पूरा करने के लिए कुशल कामगारों में भारतीय नागरिकों की संख्या सर्वाधिक है। आंकड़ों के अनुसार, वे (भारतीय) स्नातक बाद के अध्ययन के लिए नई नीति के तहत सर्वाधिक वीजा हासिल करने वाले छात्र हैं। इस तरह के वीजा प्राप्त करने वालों में 41 प्रतिशत भारतीय छात्र हैं। गृह कार्यालय के अनुसार, श्रमिक श्रेणी में वीजा हासिल करने वालों की सूची में भारतीय नागरिक (33 प्रतिशत) शीर्ष स्थान पर हैं। वे कौशल प्राप्त श्र...