Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: indian

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय अंडर 19 महिला टीम की घोषणा

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय अंडर 19 महिला टीम की घोषणा

खेल
मुम्बई। अखिल भारतीय महिला चयन समिति (All India Women's Selection Committee) ने न्यूजीलैंड अंडर 19 महिला (New Zealand Under 19 Women) के खिलाफ आगामी घरेलू शृंखला के लिए भारतीय अंडर 19 महिला टीम की घोषणा (Indian Under-19 women's team announced) कर दी है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 शृंखला खेलेगी। पहला मैच 27 नवंबर, दूसरा 29 नवंबर, तीसरा 01 दिसंबर, चौथा 04 दिसंबर एवं पांचवां मैच 06 दिसंबर को खेला जाएगा। सभी मैच मुम्बई में खेले जाएंगे। भारत अंडर-19 महिला टीम: श्वेता सहरावत (कप्तान), शिखा शालोट, तृषा जी, सौम्या तिवारी (उप कप्तान), सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर), नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तितास साधु, फलक नाज, शबनम एमडी। (एजेंसी, हि.स.)...
काल और भारतीय ज्ञान परंपरा

काल और भारतीय ज्ञान परंपरा

अवर्गीकृत
- हृदय नारायण दीक्षित भारतीय ज्ञान परम्परा में काल की प्रतिष्ठा है। काल उपास्य है। माना जाता है कि जीवन काल के अधीन है। वैदिक साहित्य से लेकर रामायण महाभारत तक काल की चर्चा है। ऋग्वेद(1.64.2) में कहते हैं, ‘‘तीन नाभियों वाला कालचक्र गतिशील, अजर और अविनाशी है। इसके भीतर सभी लोक विद्यमान हैं।‘‘ पृथ्वी, अंतरिक्ष और द्युलोक तीन नाभियां हैं। काल का चक्र इन्ही नाभियों या धुरियों पर गतिशील है। नाभि या धुरी महत्वपूर्ण है। धुरी गतिशील है। गति का परिणाम काल है। संपूर्ण अस्तित्व के भीतर परमाणुओं की गति है। गति सर्वत्र है। काल भी सर्वत्र है। सभी ग्रहों की गति भिन्न-भिन्न है। इसलिए प्रत्येक ग्रह पर काल का अनुभव भी भिन्न है लेकिन काल सर्वत्र है। अविनाशी है, अमर है, अजर है। यह कभी बूढ़ा नहीं होता। अथर्ववेद के 19वे काण्ड (सूक्त 53 व 54) में ऋषि ने काल की चर्चा की है, ‘‘विश्व रथ है। काल अश्व है। काल अश्व ...

रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

खेल
नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज (Indian batsman) रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने अंतरराष्ट्रीय और भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों (International and all formats of Indian cricket) से संन्यास (retirement) ले लिया है। उथप्पा ने केरल से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त किया है, वह आखिरी राज्य है जिसके लिए वह घरेलू क्रिकेट में खेले थे। उथप्पा ने ट्वीट किया, ''अपने देश और अपने राज्य कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है। हालांकि, सभी अच्छी चीजों का अंत होना चाहिए, और कृतज्ञ हृदय के साथ, मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। आप सभी को धन्यवाद।'' उन्होंने आगे लिखा, ''मुझे पेशेवर क्रिकेट खेलना शुरू किए 20 साल हो गए हैं और यह मेरे देश और राज्य, कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने के लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है - उतार-चढ़ाव से भरी एक अद्भुत यात्रा;...

यह हर भारतीय के लिए गर्व का पल है

अवर्गीकृत
- अनुराग सिंह ठाकुर यह मात्र संयोग हो सकता है, तो भी यह प्रत्येक भारतीय के लिए अत्यधिक संतोष की बात है कि भारत ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से अपनी स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरते हुए ब्रिटेन को ही पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि ऐसे समय में भी आई है, जब ब्रिटेन अपनी गिरती अर्थव्यवस्था को समर्थन देने और बढ़ती महंगाई का मुकाबला करने के लिए संघर्ष कर रहा है, जिसने जीवनयापन की लागत को उस स्तर तक पहुंचा दिया है, जिसकी कल्पना यूके, यूरोप और पश्चिम ने कभी नहीं की थी। भारतीय अर्थव्यवस्था की लगातार आलोचना करने वाले अर्थशास्त्री इस बात से स्तब्ध हैं कि वे ब्रिटेन की और वास्तव में पश्चिम की अधिकांश चुनौतियों का पूर्वानुमान लगाने में विफल रहे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का विचार है कि उनके लिए प्रचुरता से भरे दिन वास्तव में खत्म हो गए हैं ...

दुनियाभर में इस्तेमाल होने वाले करीब 60 फीसदी टीके भारतीय : सीतारमण

देश, बिज़नेस
-वित्त मंत्री ने कहा, अब तक कोरोना वैक्सीन की दी जा चुकी 208.57 करोड़ खुराकें नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने कहा कि दुनियाभर में इस्तेमाल होने वाले सभी तरह के टीकों में करीब 60 फीसदी का उत्पादन (produces about 60 percent of vaccines) भारत (India) में होता है। उन्होंने कहा कि दशकों से भारत ने दुनिया के टीकाकरण अभियान में उल्लेखनीय योगदान दिया है। सीतारमण ने बुधवार को यहां 'इंडियाज वैक्सीन ग्रोथ स्टोरी' पुस्तक के विमोचन के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश में लॉकडाउन के दौरान भी कोरोना टीकों का उत्पादन किया गया। इतने बड़े पैमाने पर वैक्सीन का उत्पादन और लोगों को खुराक देना आसान नहीं था। इसके बावजूद प्रत्येक भारतीय नागरिक को कोरोना वैक्सीन की दोहरी खुराक दी गई और अब बूस्टर डोज दी जा रही है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के अतिरिक्त सच...

चीन से तनातनी के बीच बड़ी खबर, LAC के करीब भारत और यूएस की सेनाएं करेंगी युद्धाभ्यास

देश
नई दिल्‍ली । चीन (China) से चल रही तनातनी के बीच खबर है कि भारत (India) और अमेरिका (US) की सेनाएं अक्टूबर के महीने में एलएसी (LAC) के करीब उत्तराखंड (Uttarakhand) के औली में हाई-आल्टिट्यूड मिलिट्री एक्सरसाइज (Military Exercise) करने जा रही है. भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच साझा युद्धाभ्यास का ये 15वां संस्करण है. भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच सालाना मिलिट्री एक्सरसाइज होती है, जिसे 'युद्धाभ्यास' (Military Exercise) के नाम से जाना जाता है. एक साल ये एक्सरसाइज भारत में होती है और एक साल अमेरिका में. पिछले साल ये युद्धाभ्यास अमेरिका के अलास्का में किया गया था. इसीलिए इस साल ये एक्सरसाइज भारत में होनी जा रही है. उत्तराखंड का औली करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर है और यहां से लाइन ऑफ कंट्रोल यानि एलएसी करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है. उत्तरांखड से सटी एलएसी भारतीय सेना के सेंट्रल सेक्टर का ह...

हिन्दुत्व भारतीय जीवनशैली का माधुर्य गीत

अवर्गीकृत
- ह्रदय नारायण दीक्षित हिन्दुत्व भारतीय जीवनशैली का मधु है। इस मधु में विशेष प्रकार का माधुर्य है। यह किसी एक वृक्ष का मधु प्रसाद या रस नही है। मधुमक्खियां अनेक पौधों के फूलों तक गीत गाते जाती हैं। पुष्प रस संग्रह करते समय पुष्प पर बैठती नहीं हैं। वे फूल को चोट नही पहुंचाती हैं। प्रायः उड़ते-उड़ते हर एक पुष्प से रस लेती हैं। मधु अनेक वृक्षों, पौधों के फूलों का रस होता है। हिन्दुत्व भी ऐसा ही मधुसार है। तमाम विचार, अनेक उत्सव, अनेक परंपराएं, अनेक देवों व उनकी उपासनाओं का रस है हिन्दुत्व। हिन्दू संस्कृति एक है। अनेक रूपों वाली यह संस्कृति अपनी मूल आत्मा में एक है। भारत भूमि हजारों वर्ष से जिज्ञासा की तपस्थली रही है। सतत् शोध और बोध की धरती। ऋग्वेद से लेकर आधुनिक भारत तक यहां की मेधा ने अनुभूति और वैज्ञानिक विवेक का सारभूत ज्ञान रस संग्रहीत किया है। यहां अनेक दार्शनिक विचारधारा उगीं। पूर्व मीम...