Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: indian

एशियाई खेल: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का लक्ष्य पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना

एशियाई खेल: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का लक्ष्य पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों (2024 Paris Olympic Games) के शुरू होने में सिर्फ एक साल शेष है और इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए भारतीय पुरुष व महिला हॉकी टीमों (Indian men's and women's hockey teams) की तैयारी जोरों पर है। दोनों टीमों का लक्ष्य (target) ओलंपिक (olympics) के लिए सीधी योग्यता हासिल (direct qualification) करना है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम चेन्नई में आगामी हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में खेलेगी जहां उनका मुकाबला दक्षिण कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और चीन से होगा। सितंबर में होने वाले महत्वपूर्ण हांग्जो एशियाई खेलों से पहले यह टूर्नामेंट टीम के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता होगी। हांग्जो में, भारतीय पुरुष हॉकी टीम स्वर्ण पदक जीतकर 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में सीधी योग्यता के लिए प्रतिस्पर्धा करेगी। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन के नेतृत्व में शिविरों में कठोर प...
स्पेन दौरे पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों का लक्ष्य

स्पेन दौरे पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों का लक्ष्य

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें (Indian men's and women's hockey teams) 25 जुलाई से टेरासा (terrassa) में शुरू होने वाले 100वीं वर्षगांठ स्पेनिश हॉकी फेडरेशन - अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट (100th Anniversary Spanish Hockey Federation - International Tournament) के लिए तैयार हैं। टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष हॉकी टीम इंग्लैंड, नीदरलैंड और मेजबान देश स्पेन का सामना करने के लिए तैयार हैं, जबकि भारतीय महिला हॉकी टीम इंग्लैंड और स्पेन से भिड़ेगी। यह टूर्नामेंट भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यह उनके लिए बहुप्रतीक्षित हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 से पहले तैयारी कार्यक्रम के रूप में काम करेगा, जिसके बाद हांग्जो एशियाई खेल 2023 होंगे। टूर्नामेंट से पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, "स्पेन में टूर्नामेंट हमारी रणनी...
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का लक्ष्य अपना पहला एशिया कप जीतना

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का लक्ष्य अपना पहला एशिया कप जीतना

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम (Indian junior women's hockey team) बहुप्रतीक्षित महिला जूनियर एशिया कप 2023 (Women's Junior Asia Cup 2023) को लेकर उत्साहित है, क्योंकि उनकी निगाहें बहु-देशीय प्रतियोगिता में अपना पहला खिताब जीतने (win the first title) पर लगी हैं। महिला जूनियर एशिया कप 2023, जो 2-11 जून 2023 तक काकामीगहारा, गिफू प्रीफेक्चर, जापान में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट आगामी एपआईएच जूनियर महिला विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाइंग इवेंट के रूप में भी काम करेगा। विशेष रूप से, महिला जूनियर एशिया कप 2023 में शीर्ष तीन टीमें एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप 2023 के लिए स्वचालित योग्यता अर्जित करेंगी, जो 29 नवंबर से 10 दिसंबर, 2023 तक सैंटियागो, चिली में आयोजित किया जाएगा। भारत, जिसकी कप्तानी प्रीति और उप-कप्तानी दीपिका कर रही हैं, को पूल ए में कोरिया, मलेशिया, उज्बेकिस्तान ...
भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए को 2-1 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए को 2-1 से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team) ने शनिवार को एडिलेड (Adelaide) में अपने दौरे के पांचवें और अंतिम मैच (fifth and final match) में ऑस्ट्रेलिया 'ए' (Australia 'A') के खिलाफ 2-1 से रोमांचक जीत (Thrilling 2-1 win) दर्ज की। भारत के लिए नवनीत कौर (10वें) और दीप ग्रेस एक्का (25वें) ने गोल किए, वहीं, ऑस्ट्रेलिया 'ए' के लिए एकमात्र गोल अबीगैल विल्सन (22') ने किया। पिछला मुकाबला 3-2 से जीतने के बाद, ऑस्ट्रेलिया 'ए' ने आत्मविश्वास के साथ शुरुआत की,दूसरी तरफ गुरजीत कौर भारतीय महिला हॉकी टीम के डिफेंस में सतर्क रहीं और विपक्षी टीम को सर्कल के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। तीन त्वरित पेनल्टी कार्नर अर्जित करते हुए, भारत ने 'ऑस्ट्रेलिया ए' के डिफेंस पर दबाव बनाया और नवनीत कौर (10') ने रिवर्स हिट के साथ पहला गोल कर भारत को बढ़त दिला दी। ऑस्ट्रेलिया 'ए' ने दूसरे क्व...
भारतीय ज्ञान परंपरा और विश्व कल्याण की प्रेरणा

भारतीय ज्ञान परंपरा और विश्व कल्याण की प्रेरणा

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित हिन्दू सारी दुनिया में ज्ञान और दर्शन के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। ज्ञान यहाँ पवित्र विषय रहा है। ज्ञान से सभी रहस्यों का अनावरण होता है। ज्ञान से धर्म सधता है। ज्ञान से अर्थ, काम और मोक्ष मिलते हैं। हिन्दू ज्ञान अभीप्सु राष्ट्रीयता हैं। जड़ों से उखड़े वृक्षों पर फूल नहीं खिलते। पक्षी ऐसे वृक्षों पर गीत नहीं गाते। यूजीसी ने नई शिक्षा नीति के अनुसरण में भारत की ज्ञान परंपरा को छात्रों अध्यापकों के लिए मार्गदर्शी बताया है। भारत को मूल से जोड़ने का कार्यक्रम बनाया है। ज्ञान का लक्ष्य सूचना पाना ही नहीं होता। ज्ञान, विज्ञान और दर्शन में विश्व कल्याण की प्रतिभूति है। भारत में ऋग्वेद के रचना काल के पूर्व से ही लोकमंगल हितैषी ज्ञान परंपरा है। स्थूल और अति सूक्ष्म पदार्थों के अणुओं का अध्ययन प्राचीन काल से ही जारी है। व्यक्त जगत के साथ अव्यक्त का ज्ञान भी पूर्वजों का प्रिय विषय रहा...
पृथ्वी की पीड़ा को समझें

पृथ्वी की पीड़ा को समझें

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित भारतीय विवेक और श्रद्धा में पृथ्वी माता हैं। पृथ्वी को मां मानने और जानने की अनुभूति केवल भारत में है। हम सब पृथ्वी पुत्र हैं। इसी में जन्म लेते हैं। पृथ्वी ही पालती है। यही पोषण करती है। लेकिन दूषित पर्यावरण के कारण पृथ्वी का अस्तित्व संकट में है। सारी दुनिया का ताप बढ़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण वैज्ञानिकों के सामने भी बड़ी चुनौती है। आज से 18 साल पहले 2005 में संयुक्त राष्ट्र का सहस्त्राब्दी पर्यावरण आकलन (मिलेनियन इकोसिस्टम असेसमेंट) आया था। यह एक गंभीर दस्तावेज था और है। इस अनुमान में कहा गया था कि पृथ्वी के प्राकृतिक घटक अव्यवस्थित हो गए हैं। यह अनुमान 18 वर्ष पुराना है। इसके पूर्व सन 2000 में भी पेरिस के `अर्थ चार्टर कमीशन' ने पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण के 22 सूत्र निकाले थे। लेकिन इस दिशा में कोई महत्वपूर्ण काम नहीं हुआ। कोई ठोस संकल्प नहीं लिए गए। वैसे वैदिक सा...
जन-गण-मन में रचे-बसे अटल जी

जन-गण-मन में रचे-बसे अटल जी

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित अटल जी का नाम भारतीय जन-गण-मन में रचा बसा है। वे जीवित रहते तो आज 98 बरस के होते। उनकी स्मृति बार-बार आती है। उनका पूरा व्यक्तित्व भावप्रवण काव्य था। तरल, सरल, विरल और विश्वमोहक। 25 दिसंबर को उनकी जयंती है। कैसे करें उनका स्मरण? स्मरण उनका होता है, जिनका विस्मरण हो जाता है। अटल जी की स्मृति प्रतिपल जीवंत रहती हैं। वे भारतीय सार्वजनिक जीवन की दिव्यता हैं और राजनीतिक जीवन के मर्यादा पुरुष। भारतीय इतिहास ने उन्हें पूरी आत्मीयता के साथ अपने अन्तःस्थल में स्थापित किया है। वैसे इतिहास निर्मम और निष्पक्ष होता है। वह अपने-पराए में भेद नहीं करता। वह अनायास ही किसी को महानायक नहीं बनाता। लोकमत भी इतिहास की तरह निर्मम होता है। इसलिए विश्व इतिहास के प्रतिष्ठित महानायक भी संपूर्ण लोकमन की प्रशंसा नहीं पा सके। लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी अद्वितीय हैं। उन्होंने राष्ट्र के संपूर्ण जन-गण...
तवांग पर खाली-पीली शोर

तवांग पर खाली-पीली शोर

अवर्गीकृत
- डॉ. वेदप्रताप वैदिक समझ में नहीं आता कि तवांग क्षेत्र में हुई भारतीय और चीनी फौजियों की मुठभेड़ पर विपक्ष ने संसद में इतना हंगामा क्यों खड़ा कर दिया। यदि चीनी सैनिक हमारी सीमा में घुस जाते और हमारी जमीन पर कब्जा कर लेते तो यह हमारी चिंता का विषय जरुर होता लेकिन यदि इसमें भी सरकार की लापरवाही या कमजोरी होती तो विपक्ष का हंगामा जायज होता। 9 दिसंबर को घटी इस घटना की खबर ने एक सप्ताह बाद तूल पकड़ा है, यह तथ्य ही यह बताता है कि इसे लेकर संसद की कार्रवाई का बहिष्कार करना ज़रा ज्यादा चतुराई दिखाना है। इन दिनों सरकार को लताड़ने के लिए कांग्रेस और विपक्ष के पास कोई खास मुद्दे नहीं हैं। इसीलिए तवांग के मामले को तूल दिया जा रहा है। विपक्ष का काम सरकार को निरंतर पिन चुभाते रहना है, इसमें कोई बुराई नहीं है लेकिन उसे यह भी सोचना चाहिए कि चीन से पिटने की मनमानी व्याख्या का प्रचार करने से हमारे सैनिकों पर ...
टी-20 विश्व कप और SA के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम घोषित

टी-20 विश्व कप और SA के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम घोषित

खेल
विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को मिली टीम की कमान मुंबई। अखिल भारतीय महिला चयन समिति (All India Women's Selection Committee) ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम (South Africa Under-19 team) के खिलाफ आगामी द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला (Bilateral T20 Series) और उसके बाद होने वाले आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप (ICC Under-19 Women's World Cup) के लिए भारतीय टीम की घोषणा (indian team announcement) कर दी है। टीम की कमान विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को सौंपी गई है। श्वेता सेहरावत उप-कप्तान होंगी। भारतीय अंडर-19 टीम दक्षिणा अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलेगी, जिसके मैच 27,29,31,02 और 04 जनवरी को खेले जाएंगे। इसके बाद टीम विश्व कप में हिस्सा लेगी। आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का पहला संस्करण दक्षिण अफ्रीका में 14 से 29 जनवरी, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता...