Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: indian pair

BWF विश्व चैंपियनशिप : अर्जुन और ध्रुव कपिला की भारतीय जोड़ी अंतिम 16 में

खेल
टोक्यो। एमआर अर्जुन (MR Arjun ) और ध्रुव कपिला (Dhruv Kapila ) की भारतीय जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2022 (BWF World Championships 2022.) में पुरुष युगल वर्ग (men's doubles category) के अंतिम 16 चरण में प्रवेश कर लिया है। भारतीय जोड़ी ने दूसरे दौर में डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन को शिकस्त दी। कोर्ट 2 पर खेलते हुए, भारतीय जोड़ी ने डेनमार्क की जोड़ी को 21-17, 21-16 से हराया। अर्जुन और कपिला ने मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और आसानी से मैच में जीत दर्ज की। इससे पहले आज अश्विनी पोनप्पा और रेड्डी एन सिक्की की भारतीय जोड़ी महिला युगल वर्ग के अपने दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। भारतीय जोड़ी को बुधवार को दूसरे दौर के मुकाबले में चीन की चेन किंग चेन और जिया यी फैन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। कोर्ट 1 पर खेले गए इस मुकाबले में चीनी जोड़ी ने भार...