Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Indian junior women’s team

भारतीय जूनियर महिला टीम ने जीता एशिया कप का खिताब, हॉकी इंडिया ने की पुरस्कार की घोषणा

भारतीय जूनियर महिला टीम ने जीता एशिया कप का खिताब, हॉकी इंडिया ने की पुरस्कार की घोषणा

खेल
नई दिल्ली। भारतीय जूनियर महिला हाॅकी टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने पहली बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। जापान के काकामीगहारा में खेले गए महिला जूनियर एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में रविवार को महिला टीम ने 4 बार की चैंपियन साउथ कोरिया को 2-1 से हरा दिया। भारत के लिए अन्नू (22वें मिनट) और नीलम (41वें मिनट) ने गोल किया। वहीं विपक्षी टीम की ओर से एकमात्र गोल सियोन पार्क (25वें मिनट) ने किया। इसी के साथ भारतीय टीम ने चिली में खेले जाने वाले एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप 2023 में अपना स्थान पक्का किया। फाइनल मुकाबले की बात करें तो खेल के पहले 20 मिनट में कोई गोल नहीं हुआ। 22वें मिनट में भारत की अन्नू ने गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि भारतीय टीम की बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रही। 25वें मिनट पर कोरिया के लिए सियोन पार्क ने गोल करके स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। दूस...