Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Indian Hockey Team

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-1 से हराया

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-1 से हराया

खेल
हुलुनबुइर (चीन)। मौजूदा चैंपियन (Current champion) भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team.) ने यहां एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 (Asian Champions Trophy 2024) में अपने दूसरे लीग मैच में सोमवार को जापान (Japan) को 5-1 से हरा दिया। मैच में भारत के लिए सुखजीत सिंह (2 मिनट, 60 मिनट) ने दो गोल किया, जबकि अभिषेक (3 मिनट), संजय (17 मिनट) और उत्तम सिंह (54 मिनट) ने एक-एक गोल किया। जापान की ओर से एकमात्र गोल काजुमासा मात्सुमोतो (41 मिनट) ने किया। इससे पहले रविवार को अपने अभियान की शुरुआत करते हुए भारतीय टीम ने पहले मैच में मेजबान चीन को 3-0 से हराया था। अब भारत का अगला मुकाबला बुधवार को मलेशिया से होगा। सोमवार को खेले गए दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। दूसरे मिनट में ही सुखजीत सिंह के शानदार गोल से भारत ने बढ़त हासिल कर ली। इसके अगले मिनट में अभिषेक ने जापानी खिलाड़ियों को चकम...
पेरिस ओलंपिक: ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम

पेरिस ओलंपिक: ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम

खेल
पेरिस (Paris)। भारतीय हॉकी टीम (Indian hockey team) पेरिस ओलंपिक 2024 (Semifinals ) में पुरुष हॉकी स्पर्धा के समीफाइनल (Semifinals ) में पहुंच गई है। रविवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में भारतीय टीम (Indian team) ने ग्रेट ब्रिटेन (Great Britain) को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। चार क्वार्टर के खेल के बाद दोनों ही टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें भारतीय टीम ने 4-2 से ग्रेट ब्रिटेन को हरा दिया। इस तरह भारतीय पुरुष हॉकी टीम लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम ने इस तरह पदक के लिए एक और कदम बढ़ा दिया है। अगर भारत सेमीफाइनल में जीत हासिल करने में सफल रहा तो कम से कम रजत पदक पक्का कर लेगा। मैच में दोनों ही टीमों की ओर से जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों को पेनाल्टी कॉर्नर मिले...
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का विजयी आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का विजयी आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

खेल
पेरिस (Paris)। भारतीय हॉकी टीम (Indian hockey team) ने पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में जीत के साथ आगाज किया है। ग्रुप-बी के अपने पहले मैच में भारत (India) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को 3-2 से मात (defeated 3-2) दी है। वहीं भारत का अगला मुकाबला 29 जुलाई को अर्जेटीना के साथ होगा। मैच में भारत को न्यूजीलैंड के जबरदस्त डिफेंस का सामना करना पड़ा। पहले क्वार्टर में लेन सैम ने एक पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर न्यूजीलैंड को बढ़त दिला दी। न्यूजीलैंड ने इस गोल को बराबर करने से भारतीय खिलाड़ियों को पहले क्वार्टर तक रोके रखा। हालांकि भारत को हमले के कई मौके मिले लेकिन न्यूजीलैंड की तगड़ी रक्षापंक्ति ने सभी प्रयास विफल कर दिए। इसके बाद भारत ने अपने हमले को तेज किया और दूसरे क्वार्टर के 7वें मिनट में ही मिले पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया। मनदीप सिंह के इस गोल से टीम इंडि...
Asian Games : भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 4-2 से हराया

Asian Games : भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 4-2 से हराया

खेल
हांगझू (Hangzhou)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) ने एशियाई खेलों (Asian Games) के पूल-ए के मैच में गत चैम्पियन जापान (Defending champion Japan) को 4-2 से हरा (Defeated 4-2) दिया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने अब तक पूल-ए के अपने तीनों मैच जीत लिए हैं और सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा दिया है। जापान के खिलाफ इस मैच में भारत ने पहले क्वार्टर में ही गोल दाग कर अपना दबदबा बनाए रखा। पेनल्टी कॉर्नर पर युवा स्ट्राइकर अभिषेक ने रिवर्स स्टिक से गोल दागा। पहला क्वार्टर अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम ने रफ्तार और बढ़ाई। हालांकि जापान ने भी तेजी दिखाते हुए कई स्ट्राइक किए लेकिन भारतीय गोलकीपर सारी कोशिशों को बेकार कर दिया। इस बीच 24वें मिनट में मनदीप सिंह ने एक और गोल दागकर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। इस तरह दूसरे क्वार्टर में भी भारत का ही जलवा रहा। तीसरे क्वार्टर में भी टीम इंड...
एशियन गेम्सः भारतीय हॉकी टीम की शानदार शुरुआत, उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया

एशियन गेम्सः भारतीय हॉकी टीम की शानदार शुरुआत, उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया

खेल
नई दिल्ली। चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। भारतीय टीम ने पूल ए में अपने पहले मुकाबले में रविवार को उज्बेकिस्तान को 16-0 के बड़े अंतर से हरा दिया। मुकाबले में उज्बेकिस्तान की ओर से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया। भारतीय टीम की ओर से वरुण कुमार ने सबसे अधिक चार गोल (12वें, 36वें, 50वें, 52वें मिनट) किए। उनके अलावा ललित कुमार उपाध्याय ने तीन गोल (7वें, 24वें, 53वें मिनट) और मनदीप सिंह ने तीन गोल (18वें, 27वें, 28वें मिनट) सुखजीत सिंह (37वें, 42वें मिनट) ने दो गोल किए। अभिषेक ने 17वें मिनट, अमित रोहिदास ने 38वें मिनट, शमशेर सिंह 43वें और संजय ने 57वें मिनट में एक-एक गोल किया। भारतीय टीम मुकाबले में शुरुआत से उज्बेकिस्तान पर हावी रही। उज्बेकिस्तान की टीम भारतीय आक्रमण का कोई जवाब नहीं दे पा रही थी और पूरे मै...
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) में भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार को भारतीय टीम ने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ( Pakistan) को 4-0 से पटखनी (beat 4-0) देते हुए टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शुरुआत से ही भारतीय टीम दबाव बनाए हुए थी।इस बीच पहले क्वार्टर के अंत में मिले पेनल्टी कॉर्नर को भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की। इस तरह भारत ने पाकिस्तान पर 1-0 की बढ़त बनाई। वहीं पहले क्वार्टर में पिछड़ने के बाद पाकिस्तान के पास बराबरी के कई मौके आए लेकिन वो इन्हें भुना नहीं पाया। इस बीच दूसरे क्वार्टर में 23वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल मार दिया। भारत का दूसरा गोल भी पेनल्टी कॉर्नर के जर...

राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय हॉकी टीम को रजत से करना पड़ा संतोष, ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा स्वर्ण का सपना

खेल
बर्मिंघम। ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम (Australian Hockey Team) ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारत (India) के स्वर्ण के सपने को तोड़ते हुए सोमवार को फाइनल में मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम को 7-0 से हराया। भारतीय हॉकी टीम (Indian hockey team) को इस हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के लिए ब्लेक गोवर्स (9'), नाथन एफ्राम्स (14', 42'), जैकब एंडरसन (22', 27'), टॉम विकम (26') और फ्लिन ओगिल्वी (46') ने गोल किए। ग्रुप चरण में कुछ बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत फाइनल में पहुंचा, उसने घाना को 11-0 से हराया, इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ खेला, कनाडा को 8-0 से और वेल्स को 4-1 से हराया और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 3-2 से जीत दर्ज की। खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरूआत की और 9वें मिनट में खेल का तीसरा पीसी अर्जित करते हुए 1-0 की बढ़त ...