Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: indian

भारतीय शिक्षा परंपरा और शिक्षक

भारतीय शिक्षा परंपरा और शिक्षक

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित सर्वोत्तम हमारी सर्वोत्तम मनोकामना है। सर्वोत्तम हमारी गहन अभिलाषा है। यही अभिलाषा भिन्न-भिन्न रूपों में प्रकट होती है। प्रतिस्पर्धा में प्रथम होने की इच्छा। धनसंग्रही होने की अभिलाषा। लोकसंग्रही होने की आकांक्षा और यश अभीप्सा। शिक्षा हमारे उत्तम को उभारती है और सर्वोत्तम में प्रकट करती है। लेबनानी चिन्तक खलील जिब्रान की सुंदर पुस्तक है- ‘प्राफेट’। लिखा है, “शिक्षक ने पूछा कि शिक्षा के विषय में बताओ। उसे बताया गया। कोई व्यक्ति तुम्हारे सामने वही उद्घाटित कर सकता है जो तुम्हारे भीतर हो।” शिक्षा हमारे ही सुप्त ज्ञान प्राप्ति का उपकरण है। ज्ञान के लिए चाहिए गुरू। तुलसीदास ने गाया है-“बिन गुरू होंहि कि ज्ञान”? इसी तरह शिक्षा के लिए शिक्षक की महत्ता है और ज्ञान के लिए गुरू की। शिक्षा का शिखर सर्वोत्तम ज्ञान है। ज्ञान का प्रारम्भिक चरण शिक्षा है। शिक्षक का शिखर विकास गुरूत...
भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित शिक्षा की जरूरत

भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित शिक्षा की जरूरत

अवर्गीकृत
- डॉ. सौरभ मालवीय शिक्षा को लेकर समय-समय पर अनेक प्रश्न उठते रहते हैं, जैसे कि शिक्षा पद्धति कैसी होनी चाहिए? पाठ्यक्रम कैसा होना चाहिए? विद्यार्थियों को पढ़ाने का तरीका कैसा होना चाहिए? वास्तव में स्वतंत्रता से पूर्व देश में अंग्रेजी शासन था। अंग्रेजों ने अपनी सुविधा एवं आवश्यकता के अनुसार शिक्षा पद्धति लागू की। उनका उद्देश्य भारतीयों को शिक्षित करना नहीं था, अपितु उनका उद्देश्य केवल अपने लिए क्लर्क तैयार करना था। देश की स्वतंत्रता के पश्चात स्वदेशी सरकार ने इस ओर विशेष ध्यान नहीं दिया। स्वतंत्रता के पश्चात देश में बहुत से कार्य करने थे। संभव है कि इस कारण इस ओर ध्यान नहीं गया हो अथवा उस समय के लोगों को अंग्रेजी शिक्षा पद्धति उचित लगी हो। कारण जो भी रहा हो, देश में अंग्रेजी शिक्षा पद्धति से ही पढ़ाई होती रही। कुछ दशकों पूर्व देश में नई शिक्षा पद्धति की आवश्यकता अनुभव की जाने लगी तथा इस पर ...
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम

खेल
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (Hockey India) ने बुधवार को 8 से 17 सितंबर तक चीन के हुलुनबुइर (Hulunbuir of China) में शुरू होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा (Announcement of 18-member team) की है। मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम की अगुआई दिग्गज ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह करेंगे और उनका साथ अनुभवी मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद उप-कप्तान के तौर पर देंगे। इस टूर्नामेंट में एशिया के शीर्ष हॉकी खेलने वाले देश भारत, कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और मेजबान चीन खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। टीम की संरचना को सावधानीपूर्वक चुना गया है, ताकि अनुभव और युवापन सुनिश्चित हो सके। पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले दस खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं। हार्दिक सिंह, मंदीप सिंह, ललित उपाध्याय, शमशेर सिंह और गुरजंत सिंह सहित पांच खिलाड़ियों को इस टूर...
भारतीय दर्शन और संस्कृति जैसी श्रेष्ठता कहीं नहीं

भारतीय दर्शन और संस्कृति जैसी श्रेष्ठता कहीं नहीं

अवर्गीकृत
- अरुण कुमार दीक्षित स्वामी विवेकानंद ने भारतीय दर्शन को दुनिया के देशों में प्रचारित किया। उन्होंने पूरे विश्व को यह सन्देश देने का प्रयास किया कि भारतीय दर्शन और संस्कृति जैसी श्रेष्ठता कहीं नहीं है। हम पूरी पृथ्वी पर एक श्रेष्ठतम राष्ट्र हैं। हम सभी सभ्यताओं का स्वागत करते हैं। हम गहन तमस से भरे विश्व को मार्ग दिखा सकते हैं। हम सब भारत के लोग एक गौरवशाली संस्कृति के वाहक हैं। हमारा सामना विश्व की भोग विलास में लिप्त संस्कृतियां नहीं कर सकती। हम भारत के लोग बर्बर नही हैं। हम भिन्न भाषा-भाषी संस्कृतियों, बोलियों को आत्मसात करते हुए चलते हैं। भारत की संस्कृति में हमेशा उच्चतम विचारों को प्राथमिकता दी गयी है। हम किसी को मतान्तरित कर अपनी संख्या नहीं बढ़ाते। हम युद्ध के माध्यम से साम्राज्य का विस्तार करने वाली संस्कृति के पुत्र नहीं हैं। हम पूरी दुनिया को परिवार मानने वाले हैं। हमारा राष्ट्र...
भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से लिया संन्यास

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से लिया संन्यास

खेल
नई दिल्ली। भारत के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 38 वर्षीय शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपने संन्यास की घोषणा की। धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "मैं एक ऐसे मुकाम पर खड़ा हूं, जहां जब मैं पीछे देखता हूं, तो मुझे केवल यादें और एक नया जीवन दिखाई देता है। भारत के लिए खेलना हमेशा से मेरा सपना था और मुझे इसे जीने का मौका मिला। मैं इसके लिए बहुत से लोगों का शुक्रगुजार हूं। सबसे पहले, मेरा परिवार, मेरे बचपन के कोच और फिर मेरी टीम जिसके साथ मैंने इतने सालों तक खेला। मुझे एक नया परिवार, शोहरत और प्यार मिला। लेकिन कहा जाता है कि आगे बढ़ने के लिए आपको पन्ने पलटने की जरूरत होती है।" उन्होंने कहा, "मैं अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं। अपने क्रिके...
पेरिस ओलंपिक : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आयरलैंड को 2-0 से हराया

पेरिस ओलंपिक : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आयरलैंड को 2-0 से हराया

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) के दो गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) ने मंगलवार को यवेस-डु-मनोइर स्टेडियम में आयरलैंड (Ireland) को 2-0 से शिकस्त दी। पेरिस 2024 ओलंपिक (Paris Olympics 2024) के पूल बी में भारत की यह दूसरी जीत थी। इस जीत से भारत अस्थायी तौर पर सात अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह (11वें, 19वें मिनट) ने पेनल्टी स्ट्रोक और फिर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत के लिए दो गोल किए और अपनी टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई। भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था और फिर अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेला था। पिछले दो मैचों के विपरीत, भारत ने आयरलैंड के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की और दूसरे मिनट में अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन हरमनप्रीत इसका फायदा नहीं उठा सके। हा...
अभिनव बिंद्रा को मिलेगा ओलिंपिक ऑर्डर सम्मान

अभिनव बिंद्रा को मिलेगा ओलिंपिक ऑर्डर सम्मान

खेल, देश
- 41 साल बाद किसी भारतीय को मिलेगा ये सम्मान, 1983 में इंदिरा गांधी को मिला था नई दिल्ली (New Delhi)। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता (Olympic gold medalist) अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra.) को सोमवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) (International Olympic Committee (IOC)) ने ओलंपिक ऑर्डर पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। बिंद्रा को यह सम्मान 10 अगस्त को पेरिस में आयोजित पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा। बिंद्रा यह सम्मान पाने वाले दूसरे भारतीय हैं। इससे पहले, 1983 में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को यह अवॉर्ड मिला था। भारत के दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को मिलने वाले ओलिंपिक ऑर्डर अवॉर्ड को लेकर आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाच ने बिंद्रा को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। पत्र में लिखा गया है कि 'आईओसी कार्यकारी बोर्ड ने तय किया है कि आपको ओलिंपिक मोमेंट की सराहनीय सेवा के लि...
भारतीय पुरुष हॉकी टीम पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए रवाना

भारतीय पुरुष हॉकी टीम पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए रवाना

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) सोमवार को स्विटजरलैंड के माइक हॉर्न बेस (Switzerland's Mike Horn Base) के लिए रवाना हुई। मानसिक दृढ़ता पैदा करने के लिए डिज़ाइन किए गए तीन दिवसीय अवधि के बाद, टीम अभ्यास मैच खेलने (play practice match) के लिए नीदरलैंड जाएगी। प्रशिक्षण के इस अंतिम चरण को पूरा करने के बाद टीम 20 जुलाई को पेरिस में पहुंचेगी। भारत 2024 पेरिस ओलंपिक में पूल बी में अपनी यात्रा की शुरुआत 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से करेगा, उसके बाद 29 जुलाई को अर्जेंटीना के खिलाफ मैच होगा। इसके बाद वे क्रमशः 30 जुलाई और 1 अगस्त को आयरलैंड और बेल्जियम का सामना करेंगे, जबकि 2 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका अंतिम ग्रुप स्टेज मैच होगा। शीर्ष-4 में जगह बनाने से भारत का नॉकआउट चरणों में पहुंचना सुनिश्चित हो जाएगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान...
भारतीय सोशल मीडिया मंच ‘कू’ होगा बंद, संस्थापकों ने कहा ‘अलविदा’

भारतीय सोशल मीडिया मंच ‘कू’ होगा बंद, संस्थापकों ने कहा ‘अलविदा’

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली (New Delhi)। माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म (Micro-blogging platform) ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) को एक समय टक्कर देने वाला भारतीय सोशल मीडिया मंच ‘कू’ (Indian social media platform 'Koo') अब बंद होने जा रहा है। इसके सह-संस्थापकों ने बुधवार को लिंक्डइन पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। वित्तीय संकट से जूझ रही सोशल मीडिया मंच ‘कू’ एप सह-संस्थापक (‘Koo’ app co-founder) ने इस कड़े फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए एक भावुक ‘नोट’ लिखा है और इसे ‘अलविदा’’ कहा। इसके सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिदावतका ने ऐलान किया है कि ‘कू’ प्लेटफॉम जनता के लिए अपनी सेवाएं बंद कर देगा। उन्होंने कहा कि कई बड़ी इंटरनेट कंपनियों, समूहों और मीडिया घरानों के साथ साझेदारी के लिए बातचीत से वांछित परिणाम नहीं निकले। दोनों ने आगे कहा, ‘‘छोटी पीली चिड़िया अंतिम अलविदा कहती है।’’ भारत में ‘कू’ मं...