Wednesday, April 2"खबर जो असर करे"

Tag: India

रक्तहीन क्रांति के संवाहक सरदार पटेल

रक्तहीन क्रांति के संवाहक सरदार पटेल

अवर्गीकृत
- रमेश सर्राफ धमोरा सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत के लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है। महात्मा गांधी ने वल्लभभाई पटेल को सरदार की उपाधि दी थी। उन्हें भारत के बिस्मार्क के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने भारत को एकजुट करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन को वैचारिक एवं क्रियात्मक रूप में एक नई दिशा देने के कारण सरदार पटेल ने राजनीतिक इतिहास में एक गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया। उनके कठोर व्यक्तित्व में संगठन कुशलता, राजनीति सत्ता तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट निष्ठा थी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम मे उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश के वो पहले गृहमंत्री गृहमंत्री थे जिन्होंने भारतीय नागरिक सेवाओं (आईसीएस) का भारतीयकरण कर इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवाएं (आईएएस) बनाया। अंग्रेजों की सेवा करने वालों में विश्वास भरकर उन्हें राजभक्ति से देशभक्ति की ओर मोड़ा। यदि...
वीमेंस एशिया हॉकी चैंपियनशिप: भारत ने थाईलैंड को 7-1 से हराया

वीमेंस एशिया हॉकी चैंपियनशिप: भारत ने थाईलैंड को 7-1 से हराया

खेल
रांची (Ranchi.)। वीमेंस एशिया हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 (Women's Asia Hockey Championship Trophy 2023) का तीसरा मैच (Third match) भारत और थाईलैंड (India vs Thailand) के बीच 8.30 में शुरु हुआ। भारत (India) ने सात गोल कर थाईलैंड (Thailand) पर जीत दर्ज की। जबकि थाईलैंड (Thailand) ने भारत (India) के खिलाफ सिर्फ एक गोल ही कर सकी। मैच के पहले स्टेडियम में जमकर आतिशबाजी हुई। सविता पूनिया की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की और पहले क्वार्टर के अंदर ही 2-0 की बढ़त बना ली। मेजबान टीम के लिए शुरुआती गोल मोनिका ने मैदानी गोल के रूप में सातवें मिनट में किया। इसके बाद टेटे सलीमा ने 15वें मिनट में एक और गोल दागकर स्कोर को 2-0 तक पहुंचा दिया। हालांकि थाईलैंड ने भी दूसरे क्वार्टर में उस समय अपना खाता खोल लिया जब समोंसो सुपांसा ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर ...
Asian Para Games: भारत ने रचा इतिहास, पदकों के मामले में तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड

Asian Para Games: भारत ने रचा इतिहास, पदकों के मामले में तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड

खेल
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय पैरा-एथलीटों (Indian para-athletes) ने गुरुवार को यहां चल रहे एशियाई पैरा खेलों (Asian Para Games) में 79 पदक जीतकर (winning 79 medals) 2018 एशियाई पैरा खेलों में अपने 72 पदकों के रिकॉर्ड को पीछे (Left behind record 72 medals) छोड़ दिया है। भारत ने अब तक कुल 79 पदक हासिल किए हैं जिनमें 18 स्वर्ण, 21 रजत और 39 कांस्य शामिल हैं। नित्या सरे ने बैडमिंटन महिला एकल एसएच6 स्पर्धा में 73वां कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। प्रतियोगिता के चौथे दिन, सचिन खिलारी ने पुरुषों के एफ-46 शॉटपुट में 16.03 मीटर के थ्रो के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए भारत के लिए दिन का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि रोहित कुमार ने 14.56 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। सिद्धार्थ बाबू ने मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 में पहला स्थान हासिल करके भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक जीता। ...
डब्लूएचओ-दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय निदेशक चुनाव: भारत किसे चुनेगा- नेपाल या बांग्लादेश

डब्लूएचओ-दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय निदेशक चुनाव: भारत किसे चुनेगा- नेपाल या बांग्लादेश

अवर्गीकृत
- संजीव इस बार विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय निदेशक का चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है। चुनाव में भारतीय उम्मीदवार नहीं होने के बावजूद भारत की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है। भारत के सामने धर्मसंकट यह है कि इस पद के दोनों उम्मीदवार भारत के करीबी मित्र देश क्रमशः बांग्लादेश और नेपाल से हैं। ऐसे में भारत के लिए कोई फैसला करना आसान नहीं होगा। भारतीय मूल की पूनम खेत्रपाल सिंह इस समय डब्लूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया (एसईएआरओ) की क्षेत्रीय निदेशक हैं, जो 2014 से इस पद पर हैं। वे इस पद को संभालने वाली पहली महिला हैं। 2018 में उन्हें सर्वसम्मति से दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया था। पांच साल के कार्यकाल वाले इस पद के चुनाव के लिए दिल्ली में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर को बंद कमरे में सदस्य देशों की बैठक होगी। इसमें भारत सहित 11 देश बांग्लादेश, भूटान, उत्तर कोरिया, इंडोनेशि...
कतर में 8 भारतीयों को मौत की सजा, भारत ने बताया परेशान कर देने वाला फैसला

कतर में 8 भारतीयों को मौत की सजा, भारत ने बताया परेशान कर देने वाला फैसला

विदेश
नई दिल्ली । कतर की अदालत ने आज अल दहरा कंपनी के 8 भारतीय कर्मचारियों को मौत की सजा सुनाई है। विदेश मंत्रालय ने फैसले पर हैरान और परेशान कर देने वाला बताया है। साथ ही कहा है कि हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के साथ संपर्क में हैं और सभी कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि हम इस मामले को बहुत महत्व देते हैं और इस पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। हम सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। हम फैसले को कतर के अधिकारियों के समक्ष भी उठाएंगे। इस मामले की कार्यवाही की गोपनीय प्रकृति के कारण इस समय कोई और टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। कतर के दोहा की अदालत ने आठ भारतीय पूर्व नौसेना अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई है। वे अब बंद हो चुकी दहरा ग्लोबल से जुड़े थे। अगस्त 2022 से कतर की जेल में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारी बंद हैं। इन पूर्व अधिकारियों पर ज...
भारत-सऊदी अरब के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर हुई चर्चा

भारत-सऊदी अरब के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर हुई चर्चा

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली (New Delhi)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Union Commerce and Industry Minister Piyush Goyal) ने बुधवार को सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री माजिद बिन अब्दुल्ला अल कसाबी (Saudi Arabia's Commerce Minister Majid bin Abdullah Al Kasabi) के साथ दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा (promote trade relations) देने पर चर्चा की। इस दौरान व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा हुई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि भारत और सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्रियों के बीच बैठक हुई। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को अधिक जुझारू बनाने के लिए भारत-सऊदी व्यापार संबंधों को किस तरह आगे बढ़ाया जा सकता है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (एफआईआई) के सातवें संस्करण में भाग लेने के लिए दो दिन के लिए रियाद ...
पैरा एशियाई खेल: हैनी ने जेवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत के लिए जीता 11वां स्वर्ण

पैरा एशियाई खेल: हैनी ने जेवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत के लिए जीता 11वां स्वर्ण

खेल
हांगझू (Hangzhou)। हैनी ने बुधवार को यहां पुरुषों के जेवलिन थ्रो-एफ37/38 फाइनल (Javelin Throw-F37/38 Final) में रिकॉर्ड बनाते हुए यहां चल रहे चौथे एशियाई पैरा खेलों (4th Asian Para Games) में भारत (India) के लिए 11वां स्वर्ण पदक (Won 11th gold medal) हासिल किया। हैनी ने 55.97 मीटर के थ्रो के साथ एशियाई पैरा गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए एक और स्वर्ण पदक जीता। ईरान के होर्मोज़ सेइदिकाज़पौंजी ने अपने सीज़न के सर्वश्रेष्ठ 48.47 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। जबकि चीन की डोंगक्वान एन को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इस बीच, तीरंदाजी में, हरविंदर सिंह और साहिल ने पुरुष युगल रिकर्व में कांस्य पदक जीता। भारत फिलहाल 11 स्वर्ण, 15 रजत और 20 कांस्य सहित 46 पदकों के साथ छठे स्थान पर है। बता दें कि भारत ने एशियन पैरा गेम्स के चौथे संस्करण में 303 एथलीट भेजे हैं जिनमें 191 पुरुष और 112 महिला शाम...
‘नवाज’ क्यों बन रहे भारत के लिए ‘शरीफ’

‘नवाज’ क्यों बन रहे भारत के लिए ‘शरीफ’

अवर्गीकृत
- डॉ. रमेश ठाकुर नवाज शरीफ वतन लौटकर भारत के लिए शराफत दिखा रहे हैं। कराची की रैली में उन्होंने अच्छे रिश्ते गढ़ने की वकालत की है। ये उनका हृदय परिवर्तन है या इसमें भी कोई खुराफात छुपी है। सवाल ये भी है कि आखिर नवाज भारत के लिए शरीफ क्यों बन रहे हैं। हालांकि, उनकी टिप्पणी पर अभी हमारी हुकूमत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। देने की जरूरत भी नहीं, जल्दबाजी करने की अभी आवश्यकता नहीं। पाकिस्तान राजनीतिक रूप से अपाहिज पड़ा हुआ है। दलदल की ऐसी गहरी खाई में समाया है जहां से निकालकर दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने की कुव्वत फिलहाल पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ में कतई नहीं है? तभी उन्होंने फौज और निर्वासित जीवन जीने वाले अपने बड़े भाई पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के मध्य एक गुप्त समझौता करवाया। गुप्त समझौते पर जैसे ही मुहर लगी नवाज की वतन वापसी का रास्ता साफ हुआ। वह करीब सवा चार वर्ष का राजनीतिक वनवास ...
दुनिया को भारत देगा पहले जल विश्वविद्यालय का उपहार

दुनिया को भारत देगा पहले जल विश्वविद्यालय का उपहार

अवर्गीकृत
- मुकुंद समूचा संसार लंबे समय आशंकित है कि अगला विश्वयुद्ध पानी के लिए लड़ा जाएगा। यह आशंका निर्मूल भी नहीं है। कई देशों में पानी का संकट गहरा भी गया है। इसका सबसे हालिया उदाहरण दक्षिण अफ्रीका है। इस देश की राजधानी केप टाउन गंभीर जल संकट का सामना करने को अभिशप्त है। ऐसे मुश्किल समय में दुनिया को भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के अमृतकाल में इस संकट से उबारने का मंत्र देने जा रहा है। भारत में दुनिया के पहले जल विश्वविद्यालय की परिकल्पना आकार ले रही है। इसकी उम्मीद जगाई है देश के पहले जलयोद्धा के रूप में सम्मानित उमाशंकर पाण्डेय और भारतीय मूल के पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. रविकांत पाठक ने। डॉ. पाठक कई दशक से विदेश में जलवायु परिवर्तन पर काम कर रहे हैं। फिलहाल वह स्वीडन के गोथेनवर्ग विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। जलग्राम जखनी के पाण्डेय को उनके सेवाधर्म 'खेत में मेड़ और मेड़ पर पेड़' के ...