Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: India won 4 gold

राष्ट्रमंडल खेल: 10वें दिन आई स्वर्ण की बारिश, भारत ने जीते 4 स्वर्ण सहित 9 पदक

खेल
बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) का 10वां दिन भारत (India) के लिए स्वर्णिम दिन साबित हुआ। भारत ने आज चार स्वर्ण सहित कुल नौ पदक (nine medals including four gold) जीते, जिनमें तीन स्वर्ण मुक्केबाजी (three gold boxing) में आए। चौथा स्वर्ण पदक ट्रिपल जंप में आया। मुक्केबाजी में आए तीन स्वर्ण पदक आज 10वें दिन तीन मुक्केबाजों - निकहत जरीन (महिला लाइट फ्लाईवेट), अमित पंघाल (पुरुषों का फ्लाईवेट) और नीतू (महिलाओं का न्यूनतम वजन) ने अपने-अपने फाइनल जीते। भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रविवार को भारत को 17वां स्वर्ण पदक दिलाया। निकहत ने महिला लाइट फ्लाईवेट (50 किग्रा) वर्ग के एकतरफा फाइनल मुकाबले में उत्तरी आयरलैंड की कार्ली एमसी नौल को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। जरीन से पहले आज भारतीय मुक्केबाज नीतू घंघास और अमित पंघाल ने भारत के लिए स्वर्ण पद...