Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Increasing reliability

प्राकृतिक आपदा में अर्ली वार्निंग सिस्टम की बढ़ती विश्वसनीयता

प्राकृतिक आपदा में अर्ली वार्निंग सिस्टम की बढ़ती विश्वसनीयता

अवर्गीकृत
- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा इसमें कोई दोराय नहीं कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते प्राकृतिक आपदाएं अब अधिक होने लगी है। आए दिन दुनिया के किसी न किसी कोने में कोई न कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा देखने को मिल जाती है। समुद्री तूफान, जंगलों में दावानल व भूकंपों की फ्रिक्वेंसी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में आज अर्ली वार्निंग सिस्टम की विश्वसनीयता बढ़ी है। कुछ दिन पहले बिपरजॉय चक्रवात से हम रूबरू हो चुके हैं। सबसे अच्छी बात यह रही कि बिपरजॉय चक्रवात के आने का समय, उसकी चाल और गति से लेकर उसके फैलाव व प्रभाव क्षेत्र की पूर्व जानकारी मिलने से जनहानि लगभग शून्य रही है। प्राकृतिक आपदा के प्रबंधन का इससे बेहतर उदाहरण देखने में लगभग नहीं के बराबर है। आखिर यह सब इसलिए संभव हो पाया कि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा समय पर सटीक जानकारी दी गई और इस जानकारी के आधार पर आपदा प्रबंधन के व्यवस्थित व योजनावद्ध प्रयास हो सके जि...