Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Inauguration

भोपालः मुख्यमंत्री ने किया संजीव नगर से नेवरी सड़क का लोकार्पण

भोपालः मुख्यमंत्री ने किया संजीव नगर से नेवरी सड़क का लोकार्पण

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav.) ने कहा कि आम जनता के हित के लिए जो भी निर्माण कार्य आवश्यक हैं, उनकी मंजूरी दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी आम जनता के कल्याण (welfare of general public) के लिए समर्पित हैं। मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) भी विकास के सभी क्षेत्रों के लिए निरंतर कार्य करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार देर शाम भोपाल के अयोध्या बायपास करोंद क्षेत्र से संजीव नगर होकर नेवरी तक नवनिर्मित सड़क के लोकार्पण एवं रोड शो के पश्चात अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस सड़क का निर्माण हो जाने से अब इस क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ पहुंचेगा। लगभग पांच किलोमीटर का चक्कर कम होगा। लालघाटी क्षेत्र से गांधीनगर और राजा भोज विमानतल जाने के लिए विशेष रूप से नागरिकों को सुविधा होगी। कार्यक्रम ...
मप्रः गुना में पासपोर्ट केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद, रिबिन और पंडित लाए थे साथ, किया उद्घाटन

मप्रः गुना में पासपोर्ट केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद, रिबिन और पंडित लाए थे साथ, किया उद्घाटन

देश, मध्य प्रदेश
भोपाल (Bhopal)। क्षेत्रीय सांसद डॉ. केपी यादव (MP Dr. KP Yadav) शनिवार को डाकघर में स्थापित पासपोर्ट सेवा केंद्र (Passport Seva Kendra) का निरीक्षण करने पहुंचे। खास बात यह कि उनके साथ पंडित और फीता भी था, तो उन्होंने पासपोर्ट केंद्र का रिबन काटकर लोकार्पण (Inauguration by cutting ribbon) भी कर दिया। वहीं दूसरी ओर इस मामले में डाक अधीक्षक ने कहा कि उन्हें सिर्फ पासपोर्ट केंद्र की तैयारियों के निरीक्षण की सूचना थी। इन दिनों गुना लोकसभा सीट राजनीति का अखाड़ा बनी हुई है। एक ओर राज्यसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र में सक्रियता दिखा चुके हैं, तो दूसरी तरफ क्षेत्रीय सांसद डॉ. केपी यादव भी पीछे नहीं हैं। सिंधिया ने सांसद खेल महोत्सव कराया, तो उसके बाद यादव भी धार्मिक के बाद खेल का आयोजन करा रहे हैं। लेकिन दोनों नेताओं के बीच जारी खींचतान अब खुल...
महाकाल महालोक के द्वितीय चरण का लोकार्पण दिव्य और भव्य हो: मुख्यमंत्री शिवराज

महाकाल महालोक के द्वितीय चरण का लोकार्पण दिव्य और भव्य हो: मुख्यमंत्री शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
- मुख्यमंत्री ने की 4 से 6 अक्टूबर तक प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा भोपाल (Bhopal)। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर (Jyotirlinga Lord Mahakaleshwar) के आंगन में महाकाल महालोक के द्वितीय चरण (Second phase of Mahakaal Mahalok) का काम लगभग पूरा हो गया है। आगामी 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) इसका लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 4 से 6 अक्टूबर तक प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जिसमें मुख्यमंत्री चौहान नागरिकों को सौगातें प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार देर शाम अपने निवास कायार्लय में इन कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में संबंधित विभागों एवं जिलों के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री चौहान बुरहानपुर में 4 अक्टूबर को लाड़ली बहना योजना की किश्त का अ...
नया संसद भवन, नया भारत, नया सवेरा

नया संसद भवन, नया भारत, नया सवेरा

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित भारत का मन उल्लास से भरा पूरा है। 28 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नए संसद भवन का लोकार्पण करेंगे। यह इतिहास का स्वर्णिम अध्याय होगा। लेकिन भारतीय स्वाभिमान के इस अवसर पर भी लगभग डेढ़ दर्जन राजनीतिक दल कार्यक्रम का बहिष्कार कर रहे हैं। वे राष्ट्रीय महत्व के इस अवसर पर भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने इसे ओछी राजनीति बताया और कहा है कि, 'नया संसद भवन देश की सांस्कृतिक विरासत परंपरा व सभ्यता को आधुनिकता से जोड़ने का सुन्दर प्रयास है। इस ऐतिहासिक समारोह के साक्षी बनने के लिए सबको निमंत्रित किया गया है कि इस कार्यक्रम में सब लोग हिस्सा लें।' उन्होंने कहा है कि इस कार्यक्रम को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। यह भारतीय परम्पराओं व आधुनिकता से जुड़ने का महान क्षण है। इस स्थान का इतिहास भी महत्वपूर्ण है। दिल्ली कई सदियों से सत्ता का प्रमु...
संवैधानिक मूल्यों को समृद्ध करेगा नया संसद भवन

संवैधानिक मूल्यों को समृद्ध करेगा नया संसद भवन

अवर्गीकृत
- प्रो. संजय द्विवेदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मई को संसद के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। भारत में संसद को लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है। लोकतंत्र में संसद का वही स्थान है, जो भारतीय संस्कृति में भगवान का है। हमारे संविधान निर्माताओं ने इसलिए कहा भी था कि लोकतंत्र में प्रत्येक विचार का केंद्र बिंदु संसद ही है और राष्ट्र निर्माण में उसकी अहम भूमिका है। लोकसभा तथा राज्यसभा, दोनों सदनों ने 5 अगस्त, 2019 को सरकार से संसद के नए भवन के निर्माण के लिए आग्रह किया था। इसके बाद 10 दिसंबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के नए भवन का शिलान्यास किया था। संसद के नवनिर्मित भवन को गुणवत्ता के साथ रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है। चारमंजिला संसद भवन में 1272 सांसदों के बैठने की व्यवस्था की गई है। संसद के वर्तमान भवन में लोकसभा में 550, जबकि राज्यसभा में 250 माननीय सदस्यों की बैठक की...
अभा कालिदास समारोह-2022 का हुआ शुभारम्भ, इन विभूतियों को मिला ‘राष्ट्रीय कालिदास सम्मान’

अभा कालिदास समारोह-2022 का हुआ शुभारम्भ, इन विभूतियों को मिला ‘राष्ट्रीय कालिदास सम्मान’

देश, मध्य प्रदेश
- बुधादित्य मुखर्जी, डॉ. पुरू दाधिच, वासुदेव कामथ और राजीव वर्मा को मिला सम्मान’ उज्जैन। राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार शाम को देव प्रबोधिनी एकादशी (Dev Prabodhini Ekadashi) के अवसर पर सात दिवसीय अखिल भारतीय कालिदास समारोह-2022 (Seven Days All India Kalidas Festival-2022) का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के सारस्वत अतिथि तुलसी पीठाधीश्वर पद्म विभूषण जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्यजी महाराज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने की। सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक बहादुरसिंह चौहान बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की चार विभूतियों को ‘राष्ट्रीय कालिदास सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कालिदास संस्कृत अकादमी के पं.सूर्यनारायण व्यास संक...
राजस्थानः नाथद्वारा में बनी दुनिया की सबसे ऊंची 369 फीट की शिव प्रतिमा, आज उद्घाटन

राजस्थानः नाथद्वारा में बनी दुनिया की सबसे ऊंची 369 फीट की शिव प्रतिमा, आज उद्घाटन

देश
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा (tallest shiva statue in the world) का शनिवार को अनावरण किया जाएगा। राजस्थान (Rajasthan) के राजसमंद जिले के नाथद्वारा (Nathdwara) में बनी शिव प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट (Height 369 feet) है। जिसे विश्वास स्वरूपम नाम दिया गया है। संत कृपा सनातन संस्थान द्वारा तैयार शिव प्रतिमा को बनाने में छह साल का समय लगा है। इसे दुनिया का टॉप-5 ऊंची प्रतिमाओं में स्थान मिला है। इस प्रतिमा को बनाने वाले कलाकार नरेश कुमार कुमावत ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनी यह प्रतिमा 51 बीघा की पहाड़ी पर बनी है। प्रतिमा कंक्रीट से बनी है जिसके बाहर पंच धातु का लेप लगाया गया है। प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान की मुद्रा में विराजमान हैं। प्रतिमा की ऊंचाई इतनी है कि जो कई किलोमीटर दूर से ही नजर आने लग जाती हैं। रात में भी यह प्रतिमा स्पष्ट रूप से दि...

PM मोदी ने किया राष्ट्रीय खेलों का आगाज, आज से मचेगी धूम

खेल, देश
अहमदाबाद। ओलम्पिक खेलों (Olympic Games) में भारोत्तोलन स्पर्धा की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) गांधीनगर के महात्मा मंदिर परिसर में सबसे बड़ा ड्रॉ होंगी, जब शुक्रवार को 36वें राष्ट्रीय खेलों (36th National Games) की धूम मचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा गुरुवार शाम को भव्य समारोह में गेम्स के शुरू करने की घोषणा की। अब आज से नौ और स्पर्धाओं के साथ प्रतियोगिताएं शुरु होंगी। यहां अहमदाबाद सैन्य और राइफल प्रशिक्षण केंद्र में घरेलू पसंदीदा ओलम्पियन इलावेनिल वालारिवन और पश्चिम बंगाल की मेहुली घोष महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सबका ध्यान आकर्षित करेंगी। जिस दिन निशानेबाजी में तीन स्वर्ण पदक तय होंगे, उस दिन 2012 के ओलम्पिक खेलों के रजत पदक विजेता विजय कुमार की वापसी को भी काफी दिलचस्पी से देखा जाएगा। शुक्रवार का दिन भारोत्तोलन के...

केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने दी मप्र को बड़ी सौगात, 2300 करोड़ की पांच सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्‍यास

मध्य प्रदेश
भोपाल । केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को लगभग 2,300 करोड़ रुपये लागत की पांच सड़क परियोजनाओं और एमिनिटी-वे की सौगात दी। उन्होंने सोमवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश की 119 किलोमीटर लंबी पांच सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं वे साइड एमिनिटी का लोकार्पण किया। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री चौहान ने सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। जिन पांच सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है, उनमें इंदौर शहर में तेजाजी नगर से बलवाड़ा इंदौर-बुरहानपुर खंड नेशनल हाइवे-34786 पर 4 लेन, इंदौर-राघोगढ़-इंदौर-हरदा खंड नेशनल हाइवे-47 पर 4 लेन, राऊ सर्कल इंदौर के 6 लेन फ्लाईओवर, डीपीएस राऊ सर्कल इंदौर लेन पर सर्विस रोड का पुनः निर्माण एवं तेजाजी नगर से बलव...