Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: ICC Men’s

सूर्यकुमार यादव ICC मेन्स टी20 क्रिकेटर ऑफ 2022 पुरस्कार के लिए नामित

सूर्यकुमार यादव ICC मेन्स टी20 क्रिकेटर ऑफ 2022 पुरस्कार के लिए नामित

खेल
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) (International Cricket Council (ICC)) ने भारत (India) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Star batsman Suryakumar Yadav) को शुक्रवार को मेन्स टी20 क्रिकेटर ऑफ 2022 पुरस्कार (Men's T20 Cricketer of 2022 award) के लिए नामित किया है। सूर्यकुमार के अलावा इस पुरस्कार की दौड़ में सैम करन, सिकंदर रजा और मोहम्मद रिजवान भी शामिल हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के लिए 2022 काफी शानदार रहा है। इस वर्ष वह इस प्रारूप में में 1000 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 187.43 की स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाकर सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में वर्ष का अंत किया। टी20 अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर वर्ष में उन्होंने 68 छक्के लगाए हैं, जो इस प्रारूप में सबसे अधिक हैं। उनके नाम इस वर्ष दो शतक और नौ अर्धशतक दर्ज हैं। ऑस्ट्रेलिया में ...