Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: hundred most powerful women

फोर्ब्स की सौ सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण

फोर्ब्स की सौ सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण

देश, बिज़नेस
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को फोर्ब्स ने 2022 के लिए जारी सौ सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह दी है। अमेरिकी कारोबारी पत्रिका फोर्ब्स ने दुनिया की सौ सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में सीतारमण के अलावा पांच अन्य भारतीयों को भी जगह दी है। फोर्ब्स 2022 की ताजा सूची के मुताबिक दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में 36वें नंबर पर रहीं वित्त मंत्री सीतारमण ने लगातार चौथी बार जगह बनाई है। सीतारमण के साथ बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ और नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर भी शामिल हैं। सूची में लगातार चौथी बार शामिल 63 वर्षीय वित्त मंत्री सीतारमण वर्ष 2021 में 37वें स्थान पर रखा गया था, जबकि 2020 में वह 41वें और 2019 में 34वें स्थान पर थीं। सूची में शामिल अन्य भारतीयों में एचसीएलटेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा 53वें स्थान, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडि...