Saturday, September 21"खबर जो असर करे"

Tag: Human activities

मानवीय क्रियाकलाप और प्रदूषित होते महासागर

मानवीय क्रियाकलाप और प्रदूषित होते महासागर

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल जैव विविधता, खाद्य सुरक्षा, पारिस्थितिकी संतुलन, जलवायु परिवर्तन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग इत्यादि विषयों पर प्रकाश डालने तथा महासागरों की वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में दुनिया में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 08 जून को ‘विश्व महासागर दिवस’ मनाया जाता है। यह दिवस महासागरों को सम्मान देने, उनका महत्व जानने तथा उनके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने का अवसर प्रदान करता है। मानव जीवन में महासागरों की महत्वपूर्ण भूमिका और इनके संरक्षण के लिए अनिवार्य प्रयासों के संबंध में वैश्विक जागरुकता बढ़ाने के लिए ही इस दिवस का आयोजन किया जाता है। दरअसल समुद्रों का हमारे जीवन में बेहद महत्वपूर्ण स्थान है लेकिन बढ़ते मानवीय क्रियाकलापों के कारण दुनियाभर के महासागर बुरी तरह प्रदूषित हो रहे हैं। इसीलिए विश्व महासागर दिवस के आयोजन के जरिये समुद्रों की साफ-स...