Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: how successful

राजस्थान में कितना सफल होगा तीसरा मोर्चा?

अवर्गीकृत
- रमेश सर्राफ धमोरा राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में अभी एक साल से अधिक का समय बाकी है। मगर राजनीतिक दलों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। क्षेत्रीय दल (तीसरा मोर्चा) भी विधानसभा में पहुंचने को लालायित दिख रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि राजस्थान की राजनीति में क्या तीसरा मोर्चा सफल होगा। पहले राजस्थान में मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी के बीच ही होता रहा है, क्योंकि यहां तीसरा मोर्चा नहीं बन पाया था। इसी कारण 1993 से यहां एक बार भाजपा व एक बार कांग्रेस की सरकारी बनती आ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बनाकर 58 सीटों पर चुनाव लड़ा था। मगर उन्हें तीन सीट व 2.4 प्रतिशत वोट मिले थे। इसी तरह भाजपा से बगावत कर घनश्याम तिवाड़ी ने भी भारत वाहिनी पार्टी के नाम से राजस्थान में 63 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। मगर तिवाड़ी सहित...