Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Hockey World Cup 2023

पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2023: आज कोरिया से भिड़ेगी भारतीय टीम

पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2023: आज कोरिया से भिड़ेगी भारतीय टीम

खेल
कुआलालंपुर (Kuala Lumpur)। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम (Indian junior men's hockey team) मंगलवार को एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप मलेशिया 2023 (FIH Hockey Men's Junior World Cup Malaysia 2023) में पूल सी के अपने पहले मैच में कुआलालंपुर के बुकिट जलील में नेशनल हॉकी स्टेडियम में कोरिया (Korea) से भिड़ेंगे। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम इस खेल में काफी आत्मविश्वास के साथ उतर रही है क्योंकि कोरिया के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहतर है। दोनों टीमों के बीच खेले गए छह मैचों में से भारत ने तीन और कोरिया ने दो जीते हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। आखिरी बार दोनों टीमें इस साल की शुरुआत में आयोजित पुरुष जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल के दौरान एक-दूसरे से भिड़ी थीं, जहां भारत ने कोरिया पर 9-1 से बड़ी जीत दर्ज की थी। हॉकी इंडिया द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में टूर्नामेंट के पहले मैच को लेकर भारतीय ज...
Hockey World Cup 2023: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, स्पेन को 2-0 से हराया

Hockey World Cup 2023: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, स्पेन को 2-0 से हराया

खेल
राउरकेला। भारत (India) ने वर्ल्ड कप हॉकी (Hockey World Cup ) में शानदार तरीके से आगाज किया है। राउरकेला में स्पेन के साथ हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने 2-0 से जीत दर्ज की। इस तरह एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (FIH Hockey Men's World Cup 2023) के ग्रुप डी में भारत ने अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। भारत के लिए पहला गोल स्थानीय खिलाड़ी अमित रोहिदास ने किया। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने शानदार खेल दिखाया और हार्दिक सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल कर, टीम का स्कोर 2-0 तक पहुंचा दिया। भारत-स्पेन के बीच मैच देखने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी ग्राउंड पर पहुंचे थे। उन्होंने मैच के शुरु में राष्ट्रगान में भी हिस्सा लिया। दोनों टीमों के बीच यह मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। पूरे मैच के दौरान भारतीय टीम छाई रही और मैच पर उनका कंट्रोल बना रहा। उन्होंने...
भव्य समारोह के साथ ऐतिहासिक बाराबती स्टेडियम में हॉकी विश्व कप 2023 का शुभारम्भ

भव्य समारोह के साथ ऐतिहासिक बाराबती स्टेडियम में हॉकी विश्व कप 2023 का शुभारम्भ

खेल
कटक (Cuttack)। एफआईएच ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 (FIH Odisha Men's Hockey World Cup 2023) का बुधवार को कटक के ऐतिहासिक बाराबती स्टेडियम (Historical Barabati Stadium of Cuttack) में बॉलीवुड सितारों और राजनेताओं की मौजूदगी में शानदार शुभारम्भ किया गया। लगभग 35 हजार दर्शक अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ बॉलीवुड और ओलिवुड (ओडिया फिल्म उद्योग) सुपरस्टार्स के चकाचौंध और बेहतरीन प्रस्तुति से मंत्र मुग्ध हो गए। शानदार विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण एफआईएच अध्यक्ष तैयब इकराम, केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की की उपस्थिति में किया गया। ठाकुर ने लगातार दो हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा, "उम्मीद है कि सभी 16 टीमें शोपीस इवेंट के दौरान खेल ...