Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Hockey World Cup

हॉकी विश्व कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया

हॉकी विश्व कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया

खेल
राउरकेला। भारत में खेले जा रहे हॉकी विश्व कप में आज क्लासिफिकेशन राउंड के तहत नौ से 12वें स्थान के लिए मैच खेले गए। इसमें भारतीय हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हरा दिया। इससे पहले टीम ने जापान को 8-0 से रौंदा था। इसी तरह अन्य तीन मुकाबले में फ्रांस ने चिली को 4-2, मलेशिया ने जापान को 3-2 और अर्जेंटीना ने वेल्स को 6-0 से मात दी। नौ से 12वें स्थान के लिए खेले गए क्लासिफिकेशन राउंड के मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 धूल चटा दी। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में नौवां स्थान पक्का कर लिया है। राउरकेला में खेले गए इस मैच में भारत की ओर से अभिषेक, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और सुखजीत सिंह ने गोल दागे। वहीं दक्षिण अफ्रीका की ओर से एमवीबी समकेलो और केसियम मुस्तफा ने गोल किए। फ्रांस ने चिली को 4-2 से हराया इससे पहले फ्रांस और चिली के बीच खेले गए मुकाब...
ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराकर जर्मनी 13 साल बाद हॉकी विश्व कप के फाइनल में

ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराकर जर्मनी 13 साल बाद हॉकी विश्व कप के फाइनल में

खेल
भुवनेश्वर (Bhubaneswar)। जर्मनी (Germany) ने विश्व की नम्बर एक टीम ऑस्ट्रेलिया (world no 1 team australia) को 4-3 से हराकर 13 साल बाद हॉकी विश्व कप के फाइनल (hockey world cup final) में प्रवेश किया। इस जीत के साथ ही जर्मनी ने अपनी टोक्यो ओलंपिक हार का बदला लेते हुए, 2010 के बाद पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार शुरुआत की। ड्रैग फ्लिकर जेरेमी हेवर्ड (11वें मिनट) और नाथन एफ्राम्स (26वें मिनट) ने पहली दो तिमाहियों में एक-एक गोल कर ऑस्ट्रेलिया को हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त दिला दी। लेकिन हाफ टाइम के बाद पिलाट, जिन्होंने तीन साल तक अंतरराष्ट्रीय हॉकी नहीं खेली, ने 42 वें मिनट में अपनी ड्रैग-फ्लिक से गोल कर जर्मनी का खाता खोला और उसके बाद 51 वें मिनट में एक और गोल कर जर्मनी को 2-2 की बराबरी दिला दी। फारवर्ड ब्लेक गोवर्स ने 57वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में ब...
भारत हॉकी विश्व कप से बाहर, न्यूजीलैंड ने पेनाल्टी शूटआउट में हराया

भारत हॉकी विश्व कप से बाहर, न्यूजीलैंड ने पेनाल्टी शूटआउट में हराया

खेल
भुवनेश्वर (Bhubaneswar)। ओडिशा में चल रहे पुरुष हॉकी विश्व कप (Men's Hockey World Cup) से मेजबान भारत (host india out) बाहर हो गया है। रविवार को खेले गए क्रॉस ओवर मैच (cross over match) में न्यूजीलैंड की टीम (new zealand team) ने भारतीय टीम (Indian team) को पेनाल्टी शूटआउट (Penalty shootout) में हरा दिया। मुकाबले में निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद मैच पेनाल्टी शूटआउट में पहुंचा। पेनाल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड ने 5-4 से जीत हासिल कर ली। भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए यह मुकाबला जीतना था, लेकिन टीम मुकाबला हार गई। इसी के साथ भारत का पदक जीतने का सपना टूट गया। भारत 1975 के बाद से विश्व कप में कोई पदक नहीं जीत सका है। मुकाबले की बात करें तो दोनों टीमों के बीच मैच के पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम के लिए ललित कुमा...
Hockey World Cup: दक्षिण अफ्रीका को 9-2 से हराकर ऑस्ट्रेलिया क्वार्टरफाइनल में

Hockey World Cup: दक्षिण अफ्रीका को 9-2 से हराकर ऑस्ट्रेलिया क्वार्टरफाइनल में

खेल
राउरकेला (Rourkela)। स्टार फारवर्ड ब्लेक गोवर्स (star forward blake govers) के चार गोलों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने शुक्रवार को यहां दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को पूल ए में 9-2 से हराकर एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप (FIH Men's Hockey World Cup) के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। ऑस्ट्रेलिया 24 जनवरी को भुवनेश्वर में क्वार्टर फाइनल मैच में मलेशिया और स्पेन के बीच क्रॉसओवर मैच के विजेता से भिड़ेगा। गोवर्स ने चौथे, 15वें, 19वें और 20वें मिनट में गोल किया, जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम हाफ टाइम तक 7-1 से आगे चल रही थी। गोवर्स का पहला और चौथा फील्ड गोल था, जबकि दूसरा गोल पेनल्टी कॉर्नर से और तीसरा गोल पेनल्टी स्पॉट से आया। गोवर्स के अलावा टॉम क्रेग (10वें), जेक हार्वी (22वें), डेनियल बीले (28वें), जेरेमी हेवर्ड (32वें) और टिम ब्रांड (47वें) ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए गोल ...
Hockey World Cup: भारत को बड़ा झटका, वेल्स के खिलाफ मैच से बाहर हुए हार्दिक सिंह

Hockey World Cup: भारत को बड़ा झटका, वेल्स के खिलाफ मैच से बाहर हुए हार्दिक सिंह

खेल
मेलबर्न (Melbourne)। हॉकी विश्व कप (Hockey World Cup) में वेल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम (Indian team) को करारा झटका लगा है। मिडफील्डर हार्दिक सिंह (Midfielder Hardik Singh) चोटिल हो गए हैं। उनके हैमस्ट्रिंग में चोट है, जिसके कारण वह 19 जनवरी को वेल्स के खिलाफ टीम के आखिरी पूल मैच से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा बाकी टूर्नामेंट के लिए उनकी उपलब्धता पर भी गंभीर सवालिया निशान लग गया है। हार्दिक का रविवार रात एमआरआई किया गया था। हार्दिक ने स्पेन के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक गोल किया था, लेकिन रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान चौथे क्वार्टर में उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। यह मैच गोलरहित ड्रा रहा था। भारत ने स्पेन पर 2-0 की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। अगर हार्दिक टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर हो जाते हैं तो राजकुमार पाल उनकी जगह भारत की 18 ...
Hockey World Cup : स्पेन के खिलाफ जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम

Hockey World Cup : स्पेन के खिलाफ जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम

खेल
राउरकेला (Rourkela)। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय एलीट वर्ग में वापसी करने वाला भारत (India) शुक्रवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप (FIH Men's Hockey World Cup) में यहां स्पेन (spain) के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगा। भारत के लिए स्पेन कभी भी आसान प्रतिद्वंद्वी नहीं रहा और दुनिया में आठवें नंबर की यूरोपीय टीम शुक्रवार को भी वही रहेगी, हालांकि वे टूर्नामेंट में सबसे युवा टीमों में से एक हैं। स्पेन की टीम अपने दिन किसी भी टीम को हरा सकती है। स्पेन ने 2006 में कांस्य पदक जीता था और 1971 और 1998 में उपविजेता रहे थे। अर्जेंटीना के पूर्व अंतरराष्ट्रीय मैक्स कैलदास द्वारा प्रशिक्षित और उनके सबसे अनुभवी खिलाड़ी अल्वारो इग्लेसियस की कप्तानी में, पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में भुवनेश्वर में चल रहे प्रो लीग सीज़न मैचों में स्पेनिश टीम ...