Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Historical

सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राष्ट्रीय एकता का पर्व दशहरा

सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राष्ट्रीय एकता का पर्व दशहरा

अवर्गीकृत
- योगेश कुमार गोयल आश्विन शुक्ल दशमी को प्रतिवर्ष ‘विजयादशमी’ का पर्व मनाया जाता है, जिसे दशहरा भी कहा जाता है। दशहरा इस वर्ष उदया तिथि के अनुसार 24 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। समस्त भारत में दशहरा भगवान श्रीराम द्वारा रावण के वध के रूप में अर्थात् बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में तथा आदि शक्ति दुर्गा द्वारा महाबलशाली राक्षसों महिषासुर व चण्ड-मुण्ड का वध किए जाने के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने रावण पर विजय पाने के लिए इसी दिन प्रस्थान किया था। इतिहास में कई ऐसे उदाहरण हैं, जिनसे पता चलता है कि हिन्दू राजा अक्सर इसी दिन विजय के लिए प्रस्थान किया करते थे। इसी कारण इस पर्व को विजय के लिए प्रस्थान का दिन भी कहा जाता है और इसे क्षत्रियों का त्योहार भी माना गया है। इस दिन अपराजिता देवी की पूजा भी होती है। मान्यता है कि सर्वप्रथम श्रीराम ने समुद्र तट पर शारदीय नवरात्रि...
एनजीटी का ऐतिहासिक ‘सामाजिक’ फैसला

एनजीटी का ऐतिहासिक ‘सामाजिक’ फैसला

अवर्गीकृत
- रोहित पारीक राजस्थान के बिश्नोई समाज का पेड़ों के प्रति पावन संकल्प पीढ़ी दर पीढ़ी सशक्त हो रहा है। अब समाज के लिए यह सिर्फ एक संकल्प नहीं रहा, बल्कि एक परम्परा बन चुका है जिसे नई पीढ़ी भी अपने जीवन का हिस्सा बना चुकी है। खेजड़ली में तो बिश्नोई समाज की आत्मा बसती है। यही कारण है कि समाज ने खेजड़ली के दफन पेड़ों को भी खोज निकाला और अपने समर्पण को साबित किया। इसके बाद समाज के इस संकल्प को देश के संविधान का ऐसा सम्मान मिला है जो भविष्य के लिए अनुकरणीय उदाहरण बन गया है। हाल ही, एनजीटी यानी राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने जोधपुर जिले में एक प्राइवेट सोलर कंपनी एएमपी एनर्जी ग्रीन फोर प्राइवेट लिमिटेड पर दो लाख रुपये जुर्माना लगाते हुए अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की तुलना में 10 गुना पेड़ लगाने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। यह फैसला सभी को सामान्य लग सकता है, लेकिन इस फैसले तक पहुंचने के लिए समाज की गहन तपस...

जर्मनी और भारत के संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं व्यापारिक हैं : शिवराज

देश, मध्य प्रदेश
- जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री चौहान से मुलाकात भोपाल। जर्मनी के प्रो. डॉ. मारियो वायगिट (Dr. Mario Voigt) के नेतृत्व में जर्मन-प्रतिनिधिमंडल (german delegation) ने भोपाल प्रवास के दौरान मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जर्मनी और भारत के संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं व्यापारिक हैं। स्वास्थ्य, पर्यटन एवं उद्योग के क्षेत्र में जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखे गए प्रस्तावों का मध्यप्रदेश में स्वागत है। मुख्यमंत्री निवास पहुंचे जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल में प्रो. डॉ. मारियो वायगिट के अलावा एंडरास बीहल, मार्टिन हेंकल, क्रिस्टियन हर्रगोट, क्रिस्टियन कलिन, क्रिस्टियन टिचनेर और जॉन्स उर्बेच शामिल थे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख...