Friday, September 20"खबर जो असर करे"

Tag: Hindus

बांग्लादेश के हिंदू आखिरकार कहां शरण लें?

बांग्लादेश के हिंदू आखिरकार कहां शरण लें?

अवर्गीकृत
- हृदयनारायण दीक्षित बांग्लादेश में हिंदू चुन-चुन कर मारे जा रहे हैं। कत्लेआम जारी है। हिंदू महिलाओं के साथ बर्बरता के वीभत्स तरीके अपनाए जा रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार के चित्र कठोर से कठोर व्यक्ति को विचलित करने वाले हैं। बांग्लादेशी हिंदुओं का कोई भी काम न तो सेना के खिलाफ है और न ही सेना की कठपुतली कथित सरकार के खिलाफ।अंतरराष्ट्रीय जिज्ञासा है कि इस रक्तपात की वजह क्या है? बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदू आबादी का प्रतिशत पहले ही घट रहा है। हिंदू आबादी का प्रतिशत घटने के कारण क्या हैं? दोनों देशों में हिंदू आबादी की संख्या अत्याचार, उत्पीड़न और हिंसा से घटी है। जोर जबरदस्ती का मतांतरण भी प्रमुख कारण है। मिशनरी लोगों से सम्बंधित साधारण घटनाएं भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनती हैं। धर्मांतरण करने वाली शक्तियां अपना गैरकानूनी काम करती रहती हैं। उनके गलत काम का विरोध भी सारी दु...
… लेकिन राहुल गांधी ने मर्यादा तोड़ दी

… लेकिन राहुल गांधी ने मर्यादा तोड़ दी

अवर्गीकृत
- हृदय नारायण दीक्षित लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हिन्दुओं को हिंसक कहा है। इस वक्तव्य पर अखिल भारतीय प्रतिक्रिया हो रही है। नेता प्रतिपक्ष से सदन की मर्यादा और अतिरिक्त शालीन व्यवहार की अपेक्षा रहती है। लेकिन राहुल ने मर्यादा तोड़ दी। वे प्रधानमंत्री को संसदीय परंपरा के अनुसार माननीय नहीं कहते। वे उन्हें 'नरेंदर मोदी' कहते हैं। वे संभवतः यह बात भी नहीं जानते कि संसदीय व्यवस्था में नेता प्रतिपक्ष का पद बेहद सम्माननीय होता है। ब्रिटिश संसदीय परम्परा में वह 'गवर्नमेन्ट इन वेटिंग'' कहा जाता है। कमाल है कि वे भारतीय उपमहाद्वीप के अभिजनों की विश्ववरेण्य हिन्दू संस्कृति से अपरिचित हैं। हिन्दू उन्हें हिंसक दिखाई पड़ते हैं। हिन्दू समाज व्यवस्था का मूलभूत तत्व लोककल्याण है। हिन्दू भारत की प्रकृति और संस्कृति के संवाहक हैं। यह भारत के लोगों की जीवनशैली है। हिन्दू जीवनशैली में सभी वि...
गायों की पूजा का पर्व है गोवर्धन

गायों की पूजा का पर्व है गोवर्धन

अवर्गीकृत
- रमेश सर्राफ धमोरा गोवर्धन पूजा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। इस पर्व की अपनी मान्यता और लोककथा है। इस त्योहार का भारतीय लोकजीवन में काफी महत्व है। इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बन्ध दिखाई देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने आज ही के दिन इन्द्र का मानमर्दन कर गिरिराज पूजन किया था। कबीर दास जी कहते है: कबीर गोवर्धन कृष्ण जी उठाया, द्रोणागिरि हनुमंत। शेष नाग सब सृष्टी उठाई, इनमें को भगवंत।। इस दिन मन्दिरों में अन्नकूट किया जाता है। अन्नकूट एक प्रकार से सामूहिक प्रसादी भोज का आयोजन है जिसमें पूरा परिवार एक जगह बनाई गई रसोई से भोजन करता है। इस दिन चावल, बाजरा, कढ़ी, साबुत मूंग सभी सब्जियां एक जगह मिलाकर बनाई जाती हैं। मंदिरों में भी अन्नकूट बनाकर प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। सायंकाल गोबर के गोवर्धन बनाकर पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा म...
पंडित धीरेन्द्र शास्त्री बोले- ‘हिंदुओं में दम होगा तो हिन्दू राष्ट्र बनकर रहेगा’

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री बोले- ‘हिंदुओं में दम होगा तो हिन्दू राष्ट्र बनकर रहेगा’

देश, मध्य प्रदेश
टीकमगढ़। हाल ही अपने चमत्कारों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में आए कथावाचक मप्र के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर हिंदू राष्ट्र की बात दोहराई। उन्होंने रविवार को टीकमगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हिंदुओं के बाप में दम होगा तो हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा। उन्होंने कहा कि संविधान में 125 बार संशोधन हो चुका है। एक बार इसके लिए भी संशोधन किया जा सकता है। दरअसल, इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने शुक्रवार को उप्र के बरेली में हिंदू राष्ट्र को लेकर बयान दिया था। इसमें उन्होंने बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि किसी में दम नहीं है कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाए। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए पाबंदी लगाने की मांग की थी। पंडित...

गुजरात के हिंदुओं को भी है जीने का अधिकार !

अवर्गीकृत
- विनोद बंसल संपूर्ण विश्व कभी भूल नहीं सकता 27 फरवरी, 2002 की वह कालिखमयी भोर, जब गुजरात के गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस की एक बोगी धू-धू कर जल रही थी। अंदर फंसे स्त्री, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग चीत्कार कर रहे थे। सोते हुए रामभक्तों से भरी रेल की उस बोगी को षडयंत्र पूर्वक जलाकर उसमें सवार 59 निर्दोष कारसेवकों की किस तरह नृशंस हत्या की गई, कौन नहीं जानता। वे सभी कारसेवा करके अयोध्या से लौट रहे थे। हिंदू समाज के रोष, या यूं कहें कि क्रिया की प्रतिक्रिया के परिणाम स्वरूप गुजरात में कुछ घटनाएं हुईं और संपूर्ण हिंदू समाज उसमें उठ खड़ा हुआ। उसी दौरान की घटना है जिसके तहत बिलकिस बानो से बलात्कार और कुछ लोगों की हत्या के आरोप में 11 हिंदुओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। उस सजा की अवधि पूरी होने से पूर्व सामान्य न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार देश की सबसे बड़ी अदालत ने, उनके आचरण के आधार ...